घर के पीछे खेल रही छोटी बहन को किडनैपर ने पकड़ा, 13 साल के भाई ने गुलेल से मार-मारकर भगाया
Boy save Little Sister: घर के पीछे खेल रही छोटी बहन को किडनैपर ने पकड़ा लिया, जिसके बाद उसके 13 साल के भाई ने बदमाश को गुलेल से मारकर भगाया।

माता-पिता को अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजना चाहिए। और अगर आपके बच्चे स्कूल या ट्यूशन जाते हैं तो सजग रहना जरूरी है। अब ऐसे ही एक सावधान और सजग बच्चे ने ना सिर्फ अपनी छोटी बहन को अपहरणकर्ता से बचाया, बल्कि उसको इतना मारा की उसकी सिट्टी-बिट्टी गुल हो गई।
छोटी बहन को भाई ने बचाया
अपनी बहन को बचाने के लिए बदमाश से भिड़ने वाला लड़का अमेरिकी है। अमेरिकी पुलिस अफसरों ने मीडिया को बताया कि एक आठ साल की लड़की को उसके भाई ने अपहरण की कोशिश करने वाले बदमाश से बचाया। बच्ची के भाई ने किडनैपर को भगाने के लिए गुलेल से हमला किया।
गुलेल से भाई ने किए कई हमले
मिशिगन पुलिस के मुताबिक 8 साल की बच्ची घर के पीछे खुले इलाके में थी, तब ही किडनैपर जंगल से आया और उसने बच्ची को पकड़ लिया और उसका मुंह ढक लिया। जिसके बाद मौके पर लड़की के 13 साल के भाई ने गुलेल से बदमाश के सिर और सीने पर कई वार किए।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशिगन स्टेट पुलिस ने बुधवार को अल्पना शहर से आरोपी हमलावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध के परिवार के एक अन्य सदस्य की डिटेल के आधार पर उसके गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान नहीं की उजागर
आरोपी 17 वर्षीय है, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ गए शख्स के शरीर पर गुलेल से घाव साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने उस पर एक वयस्क के रूप में अपहरण के प्रयास, शारीरिक नुकसान पहुंचाने और हमले के आरोपों के तहक केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications