अगले हफ्ते आएगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ब्रांड न्यू ट्रैवेल बैन!
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा अपने ट्रैवेल बैन को नया रूप देकर अगले हफ्ते तक फिर से जनता के बीच ला सकते हैं। कोर्ट ने ट्रंप के बैन ऑर्डर पर रोक लगा दी है।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले हफ्ते तक अपने ट्रैवेल बैन वाले एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को मेकओवर के साथ फिर से ला सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप मुसलमान देशों के नागरिकों के लिए ब्रांड न्यू बैन ऑर्डर लाने की तैयारी में हैं।

सुरक्षा की वजह से दिखानी होगी तेजी
फ्लोरिडा रवाना होते समय एयरफोर्स वन में सवार राष्ट्रपति ट्रंप ने नए ऑर्डर की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा अगले हफ्ते तक वह इमीग्रेशन बैन पर जुड़े नए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन कर सकते हैं। ट्रंप ने इस बात भी यकीन जताया कि सात मुसलमान देशों के बैन पर जो कानूनी लड़ाई शुरू हुई है, उसमें वह जीत हासिल कर लेंगे। फ्लोरिडा के सेंट्र एंड्रयूज एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ट्रंप मीडिया से मुखातिब थे, तभी उन्होंने यह बात कही। ट्रंप के मुताबिक यह बड़े दुख की बात है कि बैन पर उन्हें एक संवैधानिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है। ट्रंप ने कहा कि इसके बावजूद उनके पास बहुत विकल्प हैं इनमें से ही एक है ब्रांड न्यू एग्जिक्यूटिव ऑर्डर लाना। मीडिया के पूछने पर ट्रंप ने बताया कि हो सकता है कि अगले हफ्ते तक वह नया ऑर्डर ले आएं। उनका मानना है कि सुरक्षा की वजह से तेजी दिखाने की सख्त जरूरत है।
लेकिन जनता ट्रंप के साथ
कोर्ट की ओर से रोक के बावजूद जो सर्वे आ रहे हैं उनसे साफ है कि ट्रंप के इस बैन को अमेरिकी जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। अमेरिका में हुए दो सर्वों में तो कम से कम यही बात नजर आती है। मॉर्निंग कसंल्ट और पोलिटिको की ओर से हुए सर्वे में के मुताबिक ट्रंप का यह ट्रैवेल बैन लोगों को बांटने वाला जरूर है लेकिन इसके बावजूद यह काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। करीब 55 प्रतिशत लोगों ने बैन को अपना समर्थन दिया है तो वहीं सिर्फ 38 प्रतिशत लोग इसके विरोध में हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के तहत सीरिया, ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले नागरिकों के लिए 90 दिनों के लिए और बाकी शरणार्थियों के लिए 120 दिनों तक अमेरिका में नो एंट्री घोषित कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications