15 लाख की अंगूठी पर भी नहीं पिघला गर्लफ्रेंड का दिल, ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर की दर्दभरी पोस्ट
15 लाख की डायमंड रिंग देने के बावजूद प्रेमिका ने गाली देकर ठुकराया शादी का प्रपोजल, शख्स ने लिखी दर्दभरी पोस्ट
लंदन: अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करना किसी भी प्रेमी के लिए बेहद खूबसूरत पल होता है और इस पल को यादगार बनाने के लिए वो हद से गुजर जाने को भी तैयार रहता है। लेकिन, एक शख्स के लिए यही पल उस वक्त बेहद बुरे साबित हुए, जब उसकी प्रेमिका ने उसके शादी के प्रस्ताव को गाली देकर ठुकरा दिया। प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए शख्स ने अपनी 10 साल की कमाई खर्च कर हीरे की अंगूठी खरीदी थी, लेकिन एक खास वजह से प्रेमिका को वो अंगूठी पसंद नहीं आई। शख्स ने अब अपनी ये दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से राय मांगी है।

अंगूठी के लिए खर्च किए थे 15 लाख रुपए
मामला ब्रिटेन का है। शख्स ने रेडिट पर लिखी अपनी पोस्ट में बताया कि वो करीब 15 लाख रुपए (14 हजार पाउंड) खर्च कर अपनी प्रेमिका के लिए हीरे की अंगूठी लेकर उसे प्रपोज करने पहुंचा था। शुरुआत में उसकी प्रेमिका हीरे की अंगूठी देखकर बेहद खुश हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही मामला बदल गया। दरअसल, शख्स ने जो अंगूठी खरीदी थी, उसमें असली हीरे के बजाय लेबोरेटरी में तैयार किया हुआ हीरा लगा था।

कैसे खुला हीरे का राज
शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया, 'मैंने उस अंगूठी को खरीदने के लिए अपनी करीब 10 साल की कमाई खर्च की थी। पहले तो मेरी प्रेमिका खुश हुई कि मैंने उसे प्रपोज करने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की, लेकिन कुछ देर बाद उसे शक हुआ कि मुझे इस कीमत पर इतना बड़ा हीरा कैसे मिला। अपना शक दूर करने के लिए उसने मुझसे उस हीरे की शुद्धता का सर्टिफिकेट मांगा।'

'हीरे की सच्चाई बताई तो उसने थप्पड़ मार दिया'
अपनी कहानी में शख्स ने आगे बताया, 'मैंने जब अपनी प्रेमिका को उस हीरे की सच्चाई बताई तो वो बहुत गुस्सा हुई और उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। वो यहीं नहीं रुकी और गाली देते हुए मेरे साथ रिश्ता खत्म करने की भी धमकी दी। मैंने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए असली हीरे के बजाय लेबोरेटरी में तैयार हीरा खरीदा था। वो हीरा दिखने में बिल्कुल असली हीरे जैसा ही था और अगर मैं खुद अपनी प्रेमिका को उसकी सच्चाई नहीं बताता, तो वो कभी इसे नहीं पहचान पाती।'

'उसकी सहेलियां मैसेज कर रही हैं कि मैं गलती मान लूं'
शख्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरी प्रेमिका मुझे गाली देने के बाद अपने माता-पिता के पास चली गई। जबसे वो मुझे छोड़कर गई है, तभी से उसकी सहेलियां मुझे मैसेज कर रही हैं कि मैं अपनी गलती स्वीकार करूं और अंगूठी को बदलकर असली डायमंड रिंग लाऊं। मैं इस रिश्ते को बचाना चाहता हूं, इसलिए ऐसा करने के लिए तैयार हूं। लेकिन, कभी कभी लगता है कि मुझे अपने फैसले पर कायम रहना चाहिए।'

शख्स की पोस्ट पर लोगों ने क्या सलाह दी
युवक की इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रेमिका का यह रवैया गलत है और उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वहीं, कुछ यूजर्स को प्रेमिका से हमदर्दी है। एक यूजर ने पूछा कि आखिर उस प्रेमिका को खुश करने के लिए क्या काफी होगा? जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक महिला के तौर पर मैं समझ सकती हूं कि मुझे असली हीरा ही चाहिए... हमें बस यही पसंद है।'
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications