अविश्वास प्रस्ताव में बोरिस जॉनसन को मिली जीत, बोले- यह निर्णायक परिणाम

लंदन, 07 जून। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अविश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल कर ली है। अविश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल करने के बाद बोरिस जॉनसन ने इसे निर्णायक जीत बताया। जॉनसन ने कहा कि मेरे खयाल से यह बहुत ही अच्छी, सकारात्मक, निर्णायक परिणाम है ,जोकि हमे एकजुट होने के लिए तैयार करता है। बोरिस जॉनसन को चौंकाते हुए उनके ही 148 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट किया जबकि 211 सांसदों ने उनके समर्थन में वोट किया।

boris

बोरिस जॉनसन ने कहा कि सरकार के लिहाज से इसका मतलब यह है कि हम आगे बढ़ सकते हैं और उन मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जोकि सच में ज्यादा जरूरी हैं। इन नतीजों ने हमे एक मौका दिया है कि हम उन तमाम चीजों को पीछे छोड़ दें जो मीडिया आगे रखना चाहता है। जॉनसन ने कहा कि मैं जल्द आम चुनाव नहीं चाहता, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

बता दें कि बोरिस जॉनसन के समर्थन में 211 वोट पड़े जबकि उनके खिलाफ 148 वोट पड़े। विपक्ष और उनकी ही पार्टी के सासदों ने मांग की थी कि बोरिस जॉनसन अपने पद से इस्तीफा दें। दरअसल जिस तरह से बोरिस जॉनसन का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था उसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जॉनसन पर आरोप था कि वह लॉकडाउन के दौरान पार्टी कर रहे थे, वह अपने घर और दफ्तर में पार्टी करते थे। उन्होंने खुद अपनी ही सरकार के कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन किया, उन्होंने सरकारी दफ्तर में लोगों को पार्टी के लिए बुलाया।

सीएनएन के अनुसार बोरिस जॉनसन को उनके खिलाफ 148 वोटों की उम्मीद नहीं थी, उनके ही सांसदों ने उनके खिलाफ वोट किया। हालांकि अच्छी बात यह है कि 58.6 फीसदी कंजर्वेटिव सांसदों ने उनका समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+