फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, बिल्डिंग खाली कराई गई
कैलिफोर्निया। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद मैनेलो पार्क स्थित हेडक्वार्टर बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता की ओर से मंगलवार को इा बात की जानकारी दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि मैनलो पार्क पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से बम स्क्वॉयड को भेजा गया। फिलहाल बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन जारी है और अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि धमकी देने वाला कौन था। फेसबुक के 200 जेफरस ड्राइव के ऑफिस को खाली कराया गया है। इसी जगह पर इंस्टाग्राम का भी हेडक्वार्टर भी है।

दो दिन पहले सीएनएन को मिली थी धमकी
दो दिन पहले ही न्यूयॉर्क स्थित सीएनएन के ऑफिस में भी इसी तरह से बम रखे होने की अफवाह सामने आई थी। ऑफिस को बम से उड़ा देने की धमकी के बाद सीएनएन की बिल्डिंग को खाली कराया गया था। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) को फोन पर किसी ने ऑफिस में बम होने की जानकारी दी थी। पुलिस की ओर से कहा गया था कि किसी ने रात में करीब 10 बजे सीएनएन को फोन किया। इस व्यक्ति ने कहा कि ऑफिस में करीब पांच बम रखे हैं। फोन करने वाले ने कहा कि इन बमों को कोलंबस सर्किल पर स्थित टाइम वॉर्नर बिल्डिंग में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications