अफगानिस्तान के बगदीस में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई घायल
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) के उत्तर पश्चिमी बदगीस प्रांत में बम ब्लॉस्ट (Bomb Blast) हुआ है। बम विस्फोट में दो नागरिकों की मौत हुई है जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। बम विस्फोट बदगीस राज्य के कला-ए-नाव शहर में एक दुकान के बाहर हुआ है। अफगानिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल तोलो न्यूज के मुताबिक बगदीस की प्रांतीय पुलिस प्रमुख शीर आगा अलोकोजई ने बताया कि बगदीस के प्रमुख केंद्र कला-ए-नाव में एक दुकान के बाहर विस्फोट हुआ है।

हमला किसने किया है अभी ये पता नहीं चल सका है। पिछले दिनों में अफगानिस्तान में हमले तेज हो गए हैं। ये उस दौरान हो रहा है जब अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति प्रक्रिया को लेकर बातचीत चल रही है। जिस तरह इस बीच विरोधी गुट अफगानिस्तान में सक्रिय हुए हैं उससे अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया पर एक बार निराशा के बादल छाने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications