इथोपियन एयरलाइंस क्रैश के बाद बोइंग ने मैक्स 737 विमान की डिलिवरी रोकी
नई दिल्ली । इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स विमान जिस तरह से उड़ान भरने के महज कुछ मिनटों के भीतर क्रैश कर गया उसके बाद तमाम देशों ने बोइंग के इस विमान की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। यहं तक कि खुद बोइंग ने 737 मैक्स विमान की डिलिवरी को रोक दिया है। गुरुवार को कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि उसने 737 मैक्स विमान की डिलिवरी को फिलहाल के लिए रोक दिया है। हालांकि कंपनी की ओर से उस खबर का खंडन किया गया है जिसमे कहा गया था कि कंपनी से इस विमान का उत्पादन रोक दिया है। बता दें कि इथोपिया एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था, जिसमे 157 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, फ्रांस सहित कई देशों ने अपने एयर स्पेस में बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर पाबंदी लगा दी है। जिसके बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी। डायरेक्टोरेट जनरल सिविल एविएशन ने बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। जिसके बाद स्पाइसजेट ने भी बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अमेरिकी नियामकों ने बोइंग को मॉडल में तत्काल सुधार करने का भले ही आदेश दिया हो लेकिन इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड और ओमान जैसे देशों ने अपने अपने वायुक्षेत्र में सभी 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इससे पहले, चीन और इंडोनेशिया भी सोमवार को इन विमानों पर रोक लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications