यात्रियों से भरी फ्लाइट लैंडिंग करते हुए बुरी तरह से फिसली! देखें दिल दहला देने वाला Video
Boeing 737 plane skids off runway: अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट क्रेश के दुखद हादसे के बाद से हवाई यात्रा को लेकर लोगों के दिल में खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसकी वजह है कि फ्लाइट से जुड़ी एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक एयरलाइंस का यात्रियों से भरी फ्लाइट ने रनवे पर लैंडिंग करते हुए नियंत्रण खो दिया और भयानक तरीके से फिसल गई।
ये दिल दहला देने वाला भयावह वीडियो इंडोनेशिया के तांगेरांग में सोएकारनो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। जहां बाटिक एयर बोइंग 737 इंडोनेशिया विमान भारी बारिश और तूफान के बीच रनवे पर लैंडिंग करने की कोशिश करते हुए फिसल जाता है। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, विमान तेज हवा और बारिश से जूझते हुए लैंड करते ही एक तरफ खतरनाक तरीके से फिसलते हुए झुक जाता है, और इसका दाहिना विंगटिप खतरनाक रूप से रनवे के करीब आ जाता है। विमान के टचडाउन से ठीक पहले विमान को डगमगाते ही यात्रियों की तेज चीखें सुनी जा सकती हैं। हालांकि पायलट ने आखिर में फ्लाइट पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
एयरलाइंस ने बताया क्यों फिसला बोइंग विमान?
बता दें ये घटना 29 जून 2025 की है। बाटिक एयर के प्रवक्ता दानंग मंडल प्रिहंतोरो नेबताया विमान रनवे पर आते समय अचानक क्रॉसविंड की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा, "हवा की गति तेजी से बढ़ गई, हालांकि दिशा समान रही। क्रू मेंबर्स ने सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया, और विमान औरउसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइंस ने कहा सौभाग्य से, सभी यात्री सुरक्षित थे और किसी को चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद, इंजीनियरों की एक टीम ने विमान की विस्तृत जांच की और पुष्टि की कि विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि ग्रेटर जकार्ता के ऊपर एक मजबूत तूफान के कारण अचानक झोंका आया, जिससे विमान लगभग पलट गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के साथ, इस तरह की तूफानी मौसम की स्थिति अधिक बार और हवाई यात्रा के लिए खतरनाक होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications