ट्रांसजेंडर फ्लाइट अटेंडेंट ने फेसबुक पर लिखा इमोशनल पोस्ट, कुछ देर बाद घर में मिला शव
Transgender Flight attendant कायले स्कॉट का शव उनके घर में मिला। उन्होंने मौत से पहले फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी।

हाल ही में अमेरिका की एक ट्रांसजेंडर फ्लाइट अटेंडेंट ने फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। उसका मतलब लोग समझ पाते, तब तक खबर आई कि उनकी लाश संदिग्ध हालात में मिली है। पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि उनकी हत्या की गई या फिर किसी बात से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनकी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रांसजेंडर फ्लाइट अटेंडेंट कायले स्कॉट काफी फेमस थीं। वो यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विज्ञापन में भी नजर आईं। इस वजह से उनकी काफी चर्चा भी हुई थी। बीते सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं और उसके साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखा। लोगों को जब तक कुछ समझ आता, तब तक उनके कोलोराडो स्थित घर में शव मिलने की खबर सामने आ गई।
वैसे तो उनका पोस्ट काफी लंबा था, लेकिन उसकी कुछ बातें काफी खास थीं। उन्होंने लिखा कि जैसा कि मैं अपनी अंतिम सांसें ले रही हूं और इस धरती से बाहर निकलना चाहती हूं। मैं हर किसी से माफी मांगना चाहती हूं। मुझे दुख है कि मैं बेहतर नहीं कर पाई। जिन्हें मैं प्यार करती हूं, उन्हें दुख है कि मैं मजबूत नहीं हो पाई। उन लोगों के लिए जिन्होंने मुझे अपना सब कुछ दिया, मुझे दुख है कि मेरे प्रयास का फल नहीं मिला।
मां ने कही सुसाइड की बात
वहीं फ्लाइट अटेंडेंट की मां एंड्रिया सिल्वेस्ट्रो ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। उन्होंने लिखा कि बेटी के रूप में तुम्हें पाकर मुझे गर्व है। तुमने अपनी जिंदगी में जो कुछ किया, उस पर भी मुझे गर्व है। तुम्हारा दिल इतना बड़ा था कि उसे कोई समझ नहीं पाया। हालांकि डेनवर पुलिस डिपार्टमेंट अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शव से जुड़े सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनके आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। वहीं एयरलाइन्स ने भी अपनी कर्मचारी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
2020 में भी हुई थी चर्चा
साल 2020 में वो एक कैंपेन में जुड़ीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैं ट्रांस होने की वजह से शर्मिंदा हुआ करती थी। उनको इस वजह से डिप्रेशन भी हुआ। हालांकि बाद में वो फ्लाइट अटेंडेंट बनीं और विज्ञापन में आकर सुर्खियां बटोरीं।












Click it and Unblock the Notifications