English Channel में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटी, 6 की मौत, 50 लोगों का रेस्क्यू

फ्रांस में इंग्लिश चैनल पार करते वक्त यात्रियों से भारी एक नाव पलट गई। हादसे में 6 प्रवासियों की मौत हो गई। फ्रांस की नौसेना ने बहादुरी के साथ रेस्क्यू टीम का अंजाम दिया, जिसके चलते 50 जानें बचाई गईं।

Boat sank in English Channel: फ्रांस में इंग्लिश चैनल (English Channel) को पार कर रही प्रावासी यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे के वक्त फ्रांसीसी नौसेना की तत्परता के चलते नाव में सवार 50 यात्रियों का जान बचाई जा सकी। जबकि 6 की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दो लोग लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे हादसे नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने से होते हैं। जहाज ओवरलोड होने से अनियंत्रित हो जाती है।

इंग्लिश चैनल दुनिया के सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक है। यहां इस तरह की घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में फ्रांसीस नौसेना की रेस्क्यू टीम को हाई अलर्ट पर रखा जाता है। इस साल मार्च में ब्रिटेन की ओर हादसों को रोकने को लिए पेरिस को सालाना करोड़ों यूरो भेजने पर सहमति बनी। जिसके बाद फ्रांसीसी अधिकारियों ने सख्ती बढ़ाई है।

Boat sank in English Channel

इंग्लिश चैनल में प्रवासियों की मौत पर यूके की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरी संवेदनाएं इंग्लिश चैनल में हुई मृतकों के परिजनों के साथ हैं। सुबह हमने तट पर तैनात टीमों से बात की।"

फ्रांस की प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संवेदना संदेश में लिखा,"मैं फ्रांसीसी नौसेना कि प्रतिबद्धता को सलाम करती हूं, जिन्होंने जहाज में डूबे लगभग पचास लोगों को बचाया। दुखद मौतों पर मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। स्थिति को देखने राज्य सचिव हर्वे बर्विल घटनास्थल पर जा रहे हैं।"

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि नाव में 65 या 66 लोग सवार थे। घटना को लेकर स्थानीय मेयर फ्रैंक डर्सिन ने कुछ प्रवासियों की तस्वीर साझा की। ये तस्वीर उनकी है, जिन्हें इंग्लिश चैनल से रेस्क्यू किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+