कैलिफोर्निया: समुद्र तट पर नाव में लगी आग, 33 लोग लापता

लॉस एंजिलिस: दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सोमवार तड़के एक नौका में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कई लोगों के मारे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। वेंचुरा काउंटी दमकल विभाग के कैप्टन ब्रायन मैकग्राथ ने द डेली बीस्ट को कुछ मौतों की पुष्टि की। हालांकि मौत के आंकड़ों को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब यह तभी पता चलेगा जब लोगों की डेड बॉडी मिलेंगी।

Boat fire in california Search operation in progress Many missing

लेफ्टिनेंट कमांडर मैथ्यू क्रोल ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे के बाद 5 लोगों को बचा लिया गया गै और तटरक्षक बल अन्य लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अपनी जान बचाने के लिए नाव से कूद गए होंगे। तटरक्षक बल के अधिकारी मार्क बार्नी ने कहा कि हालांकि 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वही घटना में चालक दल के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

तटरक्षक बल की कैप्टन मोनिका रोचेस्टर ने संवाददाताओं को बताया की सोमवार सुबह 3 बजे के आसपास नाव में आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही आग की लपटें निकलना शुरू हुई चालक दल के पांच सदस्य जाग गए और पानी में कूद गए। वेंचुरा काउंटी के एक प्रवक्ता बिल नैश ने सीएनए को बताया कि घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- सास से की पत्नी की शिकायत तो मिला जवाब, तुमने लड़की का हाथ ही तो मांगा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+