Rohingya Crisis: रोहिंग्या मुसलमानों से भरी नाव फिर पलटी, 19 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लापता
ढाका। रोहिंग्या मुसलमानों से भरी एक नाव पलटने से 19 की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि शुक्रवार को बांग्लादेश पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार, रोहिंग्या मुसलमान समुद्री रास्ते से होकर म्यांमार से बांग्लादेश की तरफ आ रहे थे, तभी नाव पलटने से यह घटना हुई है। अब तक 5 लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से बांग्लादेश में प्रवेश कर चुके हैं।

Rohingya Crisis
पुलिस के मुताबिक, नाव में करीब 130 लोग सवार थे। नाव तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण नाव पलट गई। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में 17 लोगों को बचाया जा सका है, लेकिन कई लोग अभी भी लापता है। स्थानीय पुलिस निरीक्षक मोहम्मद काई-किसलू के अनुसार, 10 बच्चों समेत 4 महिलाओं के शव बह कर तट पर आ गए, अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बांग्लादेशी बॉर्डर गार्ड के कर्नल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से म्यांमार से आने वाले रिफ्यूजी में एकदम से कमी आई थी, लेकिन अब लोगों का फिर से पलायन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गुरूवार को तट पर करीब 1,000 और रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में घुसने के लिए खड़े थे।
बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन को रोकने के लिए यूएन में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने सभी देशों से म्यांमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा है। निकी हेली ने कहा कि सभी यूएन राष्ट्र म्यांमार को हथियार देना बंद कर दें ताकि रोहिंग्या पर हो रहे आत्याचार को रोका जा सका।


Click it and Unblock the Notifications
