रोहिंग्या संकट: नाव पलटने से 14 रोहिंग्या औरतों-बच्चों की मौत

कॉक्स बाज़ार
AFP/GETTY IMAGES
कॉक्स बाज़ार

बांग्लादेश पुलिस ने बताया है कि कॉक्स बाज़ार तट के पास एक नाव पलटने से कम से कम 14 रोहिंग्या लोगों की मौत हो गई है.

पुलिस का कहना है कि मरने वालों में सभी महिलाएं और बच्चे हैं.

नाव हादसे में बचे लोगों ने बताया है कि बांग्लादेश के तटीय शहर कॉक्स बाज़ार के पास समुद्र में डूबी किसी चीज़ से टकराकर नाव पलट गई.

पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि नाव पर 40 लोग सवार थे. पिछले 48 घंटों में दो हज़ार लोग म्यांमार के रखाइन प्रांत से भागकर बांग्लादेश आए हैं.

नज़रिया: क्या रोहिंग्या चरमपंथियों ने हिंदुओं को मारा?

नज़रिया: क्या रोहिंग्या मसले पर भारत पीठ दिखा रहा है?

चश्मदीदों का कहना है कि ये नाव तट से कुछ ही मीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हुई.

समाचार एजेंसी एएफ़पी को स्थानीय दुकानदार मोहम्मद सोहेल ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने लोगों को डूबते देखा और कुछ ही मिनटों में लहरें उनके शव किनारे पर ले आईं.

रोहिंग्या लोग
Getty Images
रोहिंग्या लोग

पुलिस अधिकारी चैलॉ मारमा ने बीबीसी को बताया कि मरने वालों में नौ बच्चे और बाकी महिलाएं थीं.

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, म्यांमार सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की रखाइन प्रांत के दौरे को टाल दिया है.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि इसके लिए सरकार ने कोई कारण नहीं बताया लेकिन बाद में कहा गया कि ख़राब मौसम की वजह से दौरा टाला जा रहा है और ये दौरा अगले हफ्ते कराए जाने की सूचना दी गई है.

म्यांमार में 25 अगस्त से जारी हिंसा के कारण पांच लाख से ज़्यादा रोहिंग्या लोग बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो चुके हैं.

रोहिंग्या
Getty Images
रोहिंग्या

अगस्त में जब सेना ने सुरक्षा बलों पर हमले के लिए ज़िम्मेदार रोहिंग्या लड़ाकों पर कार्रवाई शुरू की तो संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मियों को रखाइन प्रांत से बाहर कर दिया गया था.

बांग्लादेश की सीमा में आ रहे रोहिंग्या लोगों ने म्यांमार सेना पर हत्याएं करने और उनके गांव जलाने का आरोप लगाया है. कई पत्रकारों की रिपोर्टों और तस्वीरों में कई गांवों के जलकर ख़ाक होने की पुष्टि की जा सकती है. लेकिन म्यांमार की सेना का कहना है कि सिर्फ़ रोहिंग्या चरमपंथियों को ही निशाना बनाया जा रहा है.

इससे पहले इसी हफ़्ते, म्यांमार की सेना ने रोहिंग्या चरमपंथियों के हाथों मारे गए 45 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिलने का दावा किया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+