चीन में किंडरगार्टन के पास ब्‍लास्‍ट, सात की मौत और 59 लोग घायल

बीजिंग। चीन के फेंगशियान काउंटी में एक किंडरगार्टन के पास ब्‍लास्‍ट की खबरें हैं। स्‍थानीय पुलिस के मुताबिक इस ब्‍लास्‍ट में बच्‍चों समेत कुछ लोग घायल हुए हैं। इस ब्‍लास्‍ट में सात लोगों की मौत हो गई है तो वहींं 59 लोग घायल हैं।वहीं चीन की न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ का कहना है कि धमाका किंडरगार्टन के गेट पर हुआ है।

चीन में किंडरगार्टन के पास ब्‍लास्‍ट, बच्‍चों समेत कुछ लोग घायल

बच्‍चे हुए बेहोश

फेंगशियान चीन के पूर्वी हिस्‍से में पड़ता है। चीन की मीडिया की ओर से जो फोटोग्राफ ऑनलाइन पोस्‍ट की गई हैं उनसे नजर आ रहा है कि कई महिलाएं और बच्‍चे या तो जमीन पर बैठे हैं या फिर बेसुध पड़े हैं। कुछ के शरीर से खून निकल रहा है और एक महिला अपने बच्‍चे को पकड़े है। शिन्‍हुआ के मुताबिक ब्‍लास्‍ट उस समय हुआ जब बच्‍चे दोपहर में स्‍कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे थे। फेंगशियान काउंटी के एक पुलिस अधिकारी ने एएफपी को जानकारी दी है कि ब्‍लास्‍ट क्‍यों हुआ इसकी जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि कुछ बच्‍चे घायल हुए हैं। जो तस्‍वीरें ऑनलाइन शेयर हो रही हैं, उनसे नजर आ रहा है कि दर्जन भर लोग बिल्डिंग के बाहर हैं और बेहोश हैं जिनमें एक बहुत छोटा बच्‍चा भी नजर आ रहा है।

नौ मई को भी हुई ऐसी घटना

ब्‍लास्‍ट इतना ताकतवर था कि कुछ लोगों के कपड़े फट गए। चीन के हाल के कुछ हफ्तों में किंडरगार्टन में हुआ यह दूसरा ब्‍लास्‍ट है। इससे पहले नौ मई को शैनडॉन्‍ग प्रांत में भी इसी तरह की घटना हुई थी। किंडरगार्टन स्‍कूल की बस जब एक टनल से गुजर रही थी तभी उसमें ब्‍लास्‍ट हुआ जिसमें 11 बच्‍चों, एक टीचर और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना था कि उस समय ड्राइवर ने जानबूझकर बस को आग लगा दी थी। वह ओवरटाइम का पैसा न मिलने की वजह से नाराज था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+