पाकिस्तान के रावलपिंडी में जोरदार धमाका, 25 लोग घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में बड़ा धमाका हुआ है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में 25 लोग घायल हुए हैं। धमाका रावलपिंडी में गंज मंडी पुलिस स्टेशन के पास हुआ है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक शुरुआती में ऐसा लग रहा था कि कि यह ग्रेनेड हमला है लेकिन रावलपिंडी के सिटी पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अहसान यूनुस के मुताबिक ब्लास्ट के बारे में अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
सीपीओ के मुताबिक पुलिस स्टेशन के करीब यह दस दिनों में दूसरा हमला है। इसके पहले 4 दिसम्बर को पीर वढाई पुलिस स्टेशन के करीब एक आईईडी ब्लास्ट किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 7 लोग घायल हो गए थे। सीपीओ के मुताबिक पीर वढाई ब्लास्ट के पीछे आतंकियों के होने के इनपुट मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications