Blast in Afghanistan: गिलान जिले में विस्फोट, 15 की मौत, 20 से अधिक घायल
Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान के गेलन जिले के गजनी प्रांत में बड़े विस्फोट की खबर सामने आई है। टोलो न्यूज के अनुसार इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अनवर ने हमले की पुष्टि करते हुए 15 लोगों की मौत की बात कही है। इस हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

टोलो न्यूज के अनुसार यह विस्फोट बाइक के जरिए किया गया है। बाइक पर विस्फोटक को लोड करके विस्फोट किया गया है। यह बाइक पार्क के पास खड़ी की गई थी, जहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। ये लोग यहां पर कुरान पढ़ने के लिए आए थे, इसी दौरान यहां विस्फोट हो गया, जिसमे 15 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस विस्फोट के बाद कहा कि हम राजनीतिक समाधान के जरिए संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके हिंसा की घटनाएं तेज हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications