ऑनलाइन डेटिंग में मिले लड़के से मिलने पहुंची लड़की, किडनी निकालकर शव समुद्र में फेंका
दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही, तो वहीं अब पेरू में इसी तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां पर एक कपल काफी दिनों से ऑनलाइन डेट कर रहा था। लड़की को लगा कि लड़का उसके प्यार में पागल है, लेकिन रोमांटिक डेट के दौरान जो कुछ भी हुआ वो काफी ज्यादा भयानक था।

ऑनलाइन मिले थे दोनों
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैंका अरेलानो ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सक्रिया थीं। काफी वक्त पहले उनकी टी जुआन पाबलो जीसस विलाफ्यूर्टे से बात हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को ऑनलाइन डेट करने लगे। ब्लैंका मैक्सिको में रहती थीं, जबकि लड़का वहां से 3000 मील (4800 किमी) दूर पेरू में। कुछ दिनों बाद ही उन्होंने मिलने का प्लान बनाया।

अचानक फोन उठना बंद
परिवारवालों के मुताबिक ब्लैंका मैक्सिको से फ्लाइट पकड़कर पेरू चली गईं। शुरू में उससे सबकी बात होती थी। उसने बताया कि उसका रिश्ता काफी ज्यादा अच्छा चल रहा। फिर एक दिन अचानक उससे संपर्क टूट गया। वो किसी भी मैसेज-फोन आदि का जवाब नहीं दे रही थी। इसके बाद उसके घर वालों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से मदद मांगी।

बिना सिर का शव मिला
पेरू पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया। पहले महिला की अंगुली मिली, जिसमें उसकी अंगुठी थी। इसके बाद समुद्र की जांच की गई तो वहां पर एक बिना सिर वाली लाश मिली। जांच करने पर पता चला कि शव ब्लैंका का ही था। धीरे-धीरे उसके शरीर के अन्य अंगों को भी बरामद कर लिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले की जांच मानव तस्करी के एंगल से भी की जा रही। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि लड़के ने किडनी के लिए लड़की को मार डाला।

श्रद्धा हत्याकांड भी ऐसा था
आपको बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड भी इसी तरह का था, जहां मुंबई में रहने वाली श्रद्धा आफताब नाम के लड़के से ऑनलाइन मिली। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। परिवार के विरोध के चलते वो दिल्ली शिफ्ट हो गए। वहां पर मई में आफताब ने श्रद्धा की हत्या करके शव के 35 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसको अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications