मुंह खोले खूम रहा 'अंतरिक्ष का दैत्य', ग्रहों का है 'काल', खा जाएगा 200 लाख सूर्य जितना द्रव्यमान

स्पेस के विचित्र दुनिया में कई ऐसे अनसुलझे रहस्य हैं। इन्हीं रहस्यमयी चीजों में एक ब्लैकहोल शामिल है, जिसके पास 20 मिलियन सूर्य के भार जितना द्रव्यमान निगलने की क्षमता है।

Black hole

Black Hole: स्पेस में एक ब्लैक होल काफी तेज स्पीड से घूम रहा है। ये छोटे ग्रहों के लिए काल बन चुका है। ये अदृश्य ऑब्जेक्ट स्पेस में बड़े खतरे की वजह है। साइंटिस्ट्स की ताजा शोध में दावा किया गया है के ये पलक झपकते सैकड़ों मील की दूरी तय करता है।

हबल में नवजात सितारे कैप्चर

हबल में नवजात सितारे कैप्चर

नासा की ओर से अंतरिक्ष में भेजे गए उच्च क्षमता वाले खगोलदर्शी हबल स्पेस टेलीस्कोप से मिली तस्वीरों को लेकर हाल में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने शोध किया। जिसमें एक नवजात सितारा देखा गया। अपने आप में ये चौंकाने वाली तस्वीर थी। क्योंकि अब तक स्पेस टेलीस्कोप ने नवजात सितारों को पहले कभी कैप्चर नहीं किया था।

20 लाख प्रकाश वर्ष में फैले हैं सितारे

20 लाख प्रकाश वर्ष में फैले हैं सितारे

हबल द्वारा कैप्चर किया गया सितारे मिल्की वे आकाशगंगा के व्यास से लगभग दोगुना क्षेत्र में हैं। साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये स्पेस में लगभग 2,00,000-प्रकाश-वर्ष के क्षेत्र में मौजूद हैं। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ये सितारे तीन विशाल ब्लैक होल गांगेय बिलियर्ड्स (Galactic Billiards) की वजह से मौजूद हैं।

तेज रफ्तार से घूम रहा 'दैत्य'

तेज रफ्तार से घूम रहा 'दैत्य'

वैज्ञानिकों के मुताबिक विशालता में घूम रहा ब्लैक होल खुला घूम रहा है। ये काफी तेजी से अपना स्थान परिवर्तित करता है। एक अनुमान के मुताबिक केवल 14 मिनट में ये ब्लैकहोल पृथ्वी से चंद्रमा तक का सफर तय कर सकता है। नासा ने एक बयान में कहा, "ब्लैक होल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये कुछ भी इससे पहले कभी नहीं देखा गया है।"

लाखों सूर्यों जितना द्रव्यमान निगलने की क्षमता

लाखों सूर्यों जितना द्रव्यमान निगलने की क्षमता

स्पेस में घूम रहा ब्लैकहोल सुपरमैसिव ब्लैक होल की श्रेणी में आता है। इसमें लगभग 20 मिलियन सूर्य के बराबर द्रव्यमान को निगलने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि ब्लैक होल के गैस से टकराने और इससे उत्पन् झटके के कारण तापमान बढ़ने के बाद ब्लैक होल के चारों ओर एक डिस्क के आकार का प्रकाश हो सकता है। हालांकि साइंटिस्ट्स इसे शोध का एक अहम विषय मान रहे हैं।

नासा ने क्या कहा?

नासा ने क्या कहा?

ब्लैकहोल द्वारा छोड़े गए नवजात सितारों को लेकर नासा के साइंटिस्ट्स ने कई अहम दावे कि हैं। ताजा शोध में कहा गय कि स्पेस में घूम रहे ब्लैकहोल का निर्माण तीन ब्लैक होल से मिलकर हुआ है। इन सभी ने निगले हुए ऑब्जेक्स को बाद अपने पास मौजूद गैलेक्सी में फेंक दिया। स्पेस एजेंसी नासा की टीम अब इसको लेकर जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से डेटा लेकर अध्ययन पर विचार कर रही है।

Recommended Video

      Ayodhya में बन रहे Ram Mandir की नई तस्वीरें आई सामने, इस दिन होगा Jalabhishek |वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+