ड्रोन हमले से थर्राया ब्लैक सी! लाइबेरियाई टैंकर में लगी भीषण आग, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स का क्या है हाल?

Black Sea Attack: ब्लैक सी में एक बार फिर समुद्री जहाज पर हमले की घटना सामने आई है। रूस के मुताबिक, एक अनमैन्ड वेसल के हमले के बाद लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर 'एफ्रामैक्स रियो' में आग लग गई। घटना के बाद जहाज पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए तुरंत इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

राहत की बात यह रही कि टैंकर पर मौजूद सभी 23 क्रू मेंबर भारतीय नागरिक थे और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी भी भारतीय के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद जहाज से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के समुद्र तटों पर आम लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई।

Black Sea Attack

सभी 23 भारतीय सुरक्षित

रूस की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने इस घटना की जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से टेलीग्राम पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकर के पूरे क्रू में 23 सदस्य थे और सभी भारतीय नागरिक हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि इस घटना में किसी क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाला को-पायलट कौन? 34 हजार फीट पर खतरे में डाली 180 लोगों की जान

टैंकर में कैसे लगी आग?

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, ब्लैक सी में एक अनमैन्ड वेसल के हमले के बाद लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर 'एफ्रामैक्स रियो' में आग लग गई। इसके बाद मौके पर इमरजेंसी टीमों को भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए। इनमें समुद्र के बीच जहाज से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जहाज के ऊपर आसमान में काले धुएं का घना गुबार भी नजर आया।

आग पर काबू पाने में जुटे फायरफाइटर्स

रूस की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने बताया कि कुछ समय बाद आग की लपटों की तेजी कम हो गई। इसके बाद फायरफाइटर्स के पास आग को पूरी तरह बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद थे। रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में स्थित सिरियस के स्थानीय अधिकारियों ने सबसे पहले टैंकर में आग लगने की जानकारी दी थी। इसके बाद बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

समुद्र तट किए गए बंद

इमरजेंसी ऑपरेशन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के समुद्र तटों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया। अधिकारियों की कोशिश थी कि रेस्क्यू और फायरफाइटिंग ऑपरेशन के दौरान इलाके में लोगों की आवाजाही न हो और राहत टीमों को काम करने में किसी तरह की परेशानी न आए। इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि आग लगने के बावजूद जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू मेंबर्स को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

इससे पहले भी जहाज पर हुआ था हमला

ब्लैक सी में यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब इससे पहले एक दूसरे कार्गो जहाज पर रूसी ड्रोन हमले की खबर आई थी। उस जहाज के क्रू में भी तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी ड्रोन ने कार्गो शिप 'एमवी रोयाद ममादोव' को निशाना बनाया था। हमले में जहाज के कैप्टन की मौत हो गई थी, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

आग लगने के बाद डूब गया था कार्गो शिप

रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने बाद में बताया था कि जहाज पर मौजूद तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। ड्रोन हमले के बाद 'एमवी रोयाद ममादोव' में भीषण आग लग गई थी और बाद में जहाज डूब गया था। अब 'एफ्रामैक्स रियो' पर हुए हमले ने ब्लैक सी में समुद्री जहाजों की सुरक्षा को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। फिलहाल रूसी अधिकारियों की ओर से राहत और आग बुझाने की कार्रवाई जारी रहने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: रूस के लैब में अज्ञात बीमारी से मौत पर हड़कंप! ट्रंप बोले-जल्द पुतिन से करूंगा बात, WHO की नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+