Mexico: दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड राफेल कारो क्विटरो पकड़ाया, गिरफ्तारी होते ही हेलीकॉप्टर क्रैश
मैक्सिकन नौसेना ने एक बयान में कहा कि कैरो क्विन्टेरो को मेक्सिको के दिल कहे जाने वाले सिनालोआ के उत्तर-पश्चिमी राज्य में चोइक्स की नगर पालिका मं पकड़ा गया है। उसे मैक्स नामक एक सैन्य-प्रशिक्षित महिला ब्लडहाउंड ने देखा।
मैक्सिको, जुलाई 16: मेक्सिको की नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी राज्य सिनालोआ में ब्लैक हॉक मिलिट्री हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे यह संकेत मिलता हो, कि घटना एक ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी से जुड़ा है।

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
दरअसल, शुक्रवार को सिनालोआ के एक हिस्से में एक ड्रग लॉर्ड राफेल कारो क्विंटरो को गिरफ्तार किया गया है और उसके बाद ही हेलकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को, नौसेना ने कुख्यात ड्रग लॉर्ड राफेल कारो क्विंटरो को पकड़ा था, जिसे 1985 में एक अमेरिकी एंटी-नारकोटिक्स एजेंट की हत्या और यातना के लिए दोषी ठहराया गया था। 1980 के दशक के दौरान लैटिन अमेरिका के सबसे शक्तिशाली मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठनों में से एक, ग्वाडलजारा कार्टेल के सह-संस्थापक के रूप में किंगपिन प्रमुखता से उभरा और वो अमेरिकी अधिकारियों के लिए सबसे बेशकीमती लक्ष्यों में से एक था। वहीं, अमेरिकी सरकार ने उसकी गिरफ्तारी की सराहना की और कहा कि वह उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध करने में कोई समय बर्बाद नहीं करेगी। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ लैटिन अमेरिका सलाहकार जुआन गोंजालेज ने ट्विटर पर कहा कि, "यह बहुत बड़ा है।"

मैक्सिकन नौसेना का बयान
वहीं, मैक्सिकन नौसेना ने एक बयान में कहा कि कैरो क्विन्टेरो को मेक्सिको के दिल कहे जाने वाले सिनालोआ के उत्तर-पश्चिमी राज्य में चोइक्स की नगर पालिका मं पकड़ा गया है। नौसेना ने कहा कि मैक्स नामक एक सैन्य-प्रशिक्षित महिला ब्लडहाउंड ने सबसे पहले उसे देखा था। एक मैक्सिकन अधिकारी के अनुसार, सैन साइमन, चोइक्स में गिरफ्तारी, संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के बाद हुई है, और उसी सप्ताह जब राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। कैरो क्विन्टेरो ने पूर्व अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) एजेंट एनरिक "किकी" केमरेना की नृशंस हत्या के लिए 28 साल जेल में बिताए, जो मेक्सिको के खूनी नार्को युद्धों में सबसे कुख्यात हत्याओं में से एक है। 2018 की नेटफ्लिक्स श्रृंखला "नार्कोस: मैक्सिको" में इसे दिखाया गया है। आपको बता दें कि, मैक्सिको में करीब 5 दशकों तक ड्रग्स का खतरनाक कारोबार चलता रहा और उसे खत्म करने के लिए यूएस-मैक्सिको ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था।

बेहद खुंखार है कारो क्विंटरो
कारो क्विंटरो पहले भी कैमरेना की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुका है और साल 2013 में सरकार को उस वक्त शर्मिंदगी उठानी पडी थी, जब मैक्सिको की एक अदालत ने उसे अचानक रिहा कर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, छूटने के बाद वो अंडरग्राउंड हो गया था और फिर कुछ समय बाद सिनालोआ कार्टेल के हिस्से के रूप में तस्करी में लौट आया, जिसकी वजह से उसे एफबीआई ने टॉप-10 मोस्ट वांटेड ड्रग्स तस्करों की लिस्ट में डाल दिया और उसके सिर पर 20 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था। वहीं, अब अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि वह कारो क्विंटरो के तत्काल प्रत्यर्पण की मांग करेंगे। गारलैंड ने एक बयान में कहा कि, "अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों का अपहरण, अत्याचार और हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई छिपने की जगह नहीं है। राफेल कारो-क्विन्टेरो को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए हम मैक्सिकन अधिकारियों के बहुत आभारी हैं।" हालांकि, अब 69 साल के हो चुके कारो क्विनटेरो को अब अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी की दुनिया का एक बड़ा खिलाड़ी नहीं माना जाता है और उसके ज्यादातर क्षेत्र पर अलग अलग गैंग्स का कब्जा हो गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications