गुजरात-हिमाचल में बीजेपी की जीत: पाकिस्तान से लेकर अमेरिकी मीडिया में छाए पीएम मोदी
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत के बाद ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी मीडिया ने अपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी प्रतिक्रयाएं व्यक्त की है। दोनों राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की है और ग्लोबल मीडिया इसका श्रेय पीएम मोदी को दे रहे हैं। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्क पहले से ही भारत में गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव पर अपनी नजर गढ़ाए हुए थे, लेकिन सोमवार को आए निर्णय के बाद ब्रिटेन और अमेरिका मीडिया में भी बीजेपी और मोदी छाए हुए हैं।

गुजरात-हिमाचल जीत से भारत का विपक्ष कमजोर- चीन
गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत को लेकर चीन के प्रमुख चाइना डेली अखबार ने लिखा है कि मोदी के गृह राज्य में भले ही पार्टी की जीत का अंतर कम हुआ है, लेकिन दोनों जगहों पर बीजेपी को जीत मिली है। वहीं, चीन के एक और शिन्हुआ अखबार ने लिखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को हिमाचल और गुजरात दोनों जगहों पर जीत मिली है। इस जीत से मोदी की बीजेपी ने भारत के विपक्ष को कमजोर कर दिया है।

मोदी की लोकप्रियता बरकरार- पाकिस्तान
पाकिस्तान के द डॉन अखबार ने लिखा है कि गुजरात में उनकी पार्टी को 100 साल तक कोई नहीं हरा सकता। इस जीत से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रीयता बरकरार है। वहीं, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत।

विपक्ष के आक्रमक बावजूद भी बीजेपी जीती- अमेरिका
अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बीजेपी की जीत को एक दुर्जेय राजनीतिक दल बताया है। एनवाईटी के अनुसार, मोदी प्रतिद्वदवियों भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, गरीब और बढ़ते असंतोष जैसे मुद्दों पर आक्रमक अभियान के बावजूद भी बीजेपी को जीत मिली है

राहुल जीतने से चुके- ब्रिटेन
बीबीसी ने लिखा कि नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात वोट से पहले 'अपने सुरक्षा कवच से बाहर निकले' और भाजपा को डरा दिया। बीबीसी ने आगे लिखा कि राहुल गांधी ने चुनाव जीतने का बहुत अच्छा मौका गंवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications