पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ प्रिगोजिन के घर छापा, मिली ऐसी चीजें जिसे देख रह जाएंगे दंग
रूस की बागी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित हवेली पर रूसी सेना और खुफिया एजेंसी FSB ने बुधवार को छापेमारी की।
जब रूसी सुरक्षा बलों ने छापा मारा तो एक-एक कोने की तलाशी ली। उन्होंने छापेमारी के दौरान वैगनर प्रमुख के ऑफिस की भी तलाशी ली। इसके बाद एक कार में नोटों से भरी बंडल की पेटी मिली। इसमें 600 मिलियन रूबल थे।

अगर भारतीय रुपये में इसे जोड़ा जाए तो ये लगभग 54 करोड़ रुपए से अधिक होते हैं। इसके साथ ही सेना को कई सोने के बार, सिर पर लगाने वाले विग्स, हथियारों का जखीरा, एक मगरमच्छ और कुछ तस्वीरें मिली।
रूसी सेना ने बुधवार को हवेली पर छापेमारी के बाद वहां ली गई तस्वीरों और वीडियो का खुलासा किया। इसके बाद वैगनर चीफ की विग पहने वाली कई तस्वीरें राज्य समर्थित रूसी टेलीग्राम चैनलों पर लीक हो गईं।
प्रिगोजीन के घर पर मिली वस्तुओं की तस्वीरें रूसी अखबार इजवेस्तिया ने जारी की हैं। एक तस्वीर में कई लोगों के कटे हुए सर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये उन लोगों के हैं जो प्रिगोजिन के दुश्मन थे।
इसके साथ ही पुलिस को प्रिगोजिन के घर पर आलमारी में कई विग मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रिगोजिन इन विग्स का इस्तेमाल अपना रूप बदलने के लिए करता था।
एक अन्य तस्वीर में प्रिगोजिन अलग-अलग रूपों में नजर आ रहे हैं। किसी में प्रिगोजिन की दाढ़ी बढ़ी हुई है तो किसी में वह मूंझे रखी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रूसी सेना को येवगेनी प्रिगोझिन के अलग-अलग नाम से कई पासपोर्ट भी मिले।
आपको बता दें कि बीते महीने एक असफल तख्तापलट की कोशिस के बाद वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस छोड़ दिया। पुतिन और प्रिगोजिन के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने समझौता करवाया था।
समझौते के मुताबिक येवगेनी प्रिगोजिन को रूस छोड़कर बेलारूस जाने का आदेश दिया गया था। बदले में उसने वैगनर चीफ के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने का वादा किया था।












Click it and Unblock the Notifications