डॉलर को रिप्लेस कर देगी Bitcoin, रैपर कार्डी बी को ट्विटर फाउंडर डैक डोर्सी का जवाब
वाशिंगटन, 22 दिसम्बर। दुनिया की सबसे बड़ी, लोकप्रिय और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले एक साल में जबर्दस्त उछाल देखी है कि अब इसके अमेरिकी डॉलर को रिप्लेस करने की भविष्यवाणी की जाने लगी है। ट्विटर के पूर्व सीईओ और फाउंडर जैक डोर्सी का तो यही मानना है। मंगलवार को एक ट्वीट में जैक डोर्सी ने कहा कि बिटकॉइन भविष्य में अमेरिकी डॉलर की जगह ले सकती है।

ट्विवटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने रैपर और गीतकार कार्डी बी के एक ट्वीट के जवाब में ये बात कही। दरअसल कार्डी बी ने एक सवाल किया था कि "क्या क्रिप्टोकरेंसी डॉलर को रिप्लेस कर पाएगी।" कार्डी बी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए डोर्सी ने लिखा "हां, बिटकॉइन करेगी।"
जैक डोर्सी बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में हैं और काफी लंबे समय से इसका समर्थन करते रहे हैं। जैक डोर्सी ट्विटर के साथ ही ब्लॉक (पहले स्क्वायर) के को-फाउंडर और सीईओ हैं।
हाल ही में किए गए एक ट्वीट में जैक ने कहा कि वह स्क्वॉयर इक्विटी से 1 अरब डॉलर की कीमत के अपने इक्विटी शेयरों को स्थानांतरित करेंगे। यह उनकी कुल नेट का लगभग 28% है।
डोर्सी ने कहा इस फंड का इस्तेमाल एलएलसी शुरू करने में किया जाएगा। यह कंपनी महामारी के बाद लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान केंद्रीय करेगी। इसे पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाएगा और इसके सभी प्रवाहों पर नजर रखी जाएगी।
बिटकॉइन के विकास के लिए बनाएंगे ट्रस्ट
पिछले महीने ही डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद मुख्य तकनीकी अधिकारी पराग अग्रवाल को ट्विटर का अगला सीईओ नियुक्त किया गया है।
इस साल की शुरुआत में डोर्सी ने कहा था कि वह और रैपर जे-जेड एक नया ट्रस्ट बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जो अफ्रीका और भारत में टीमों पर प्रारंभिक ध्यान देने के साथ, बिटकॉइन के विकास के लिए फंड देगा। उन्होंने कहा कि वे ट्रस्ट को 500 बिटकॉइन देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ट्रस्ट के लिए तीन बोर्ड सदस्यों की तलाश कर रहे थे।
नवंबर में जैक डोर्सी ने कहा कि उन्होंने 7,000 से अधिक आवेदनों की समीक्षा की और छह उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। इन छह लोगों के इंटरव्यू के बाद बोर्ड के तीन सदस्यों को सेलेक्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications