जनवरी के बाद से बढ़कर डबल हो गए Bitcoin ATM, टॉप-5 देश जहां पर हैं सबसे ज्यादा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी बाजार पिछले एक साल में काफी तेजी से बढ़ा है। क्रिप्टो बाजार के शीर्ष में शुमार बिटकॉइन और ईथर जैसी क्रिप्टोकरेंसी ने बीते साल भर में अप्रत्याशित उछाल देखी है। बिटकॉइन जहां 66,000 डॉलर की कीमत तक पहुंच गई हैं वहीं ईथर 4000 डॉलर के ऊपर रही है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार की लोकप्रियता का एक और उदाहरण दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी एटीएम की बढ़ती संख्या है।

Bitcoin

इस समय दुनिया में 30,000 से ज्यादा बिटकॉइन एटीएम काम कर रही हैं। अक्टूबर में जारी कॉइन एटीएम राडार की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी देने वाली टेलर मशीन की संख्या एक जनवरी के बाद से दोगुनी हो गई है। ये एटीएम मशीनें अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट कर सकती हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर बिटकॉइन खरीदने की सुविधा देती है।

76 देशों में मौजूद हैं क्रिप्टो एटीएम
1 जनवरी को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी देने के लिए 14,016 एटीएम रजिस्टर्ड थे लेकिन अक्टूबर 2021 में बिटकॉइन एटीएम की संख्या बढ़कर 30,011 हो गई है। बिटकॉइन एटीएम और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी देने वाली टेलर मशीन 76 देशों में स्थापित हैं और इन्हें 628 ऑपरेटर संचालित करते हैं। एक नजर डालते हैं कि दुनिया के प्रमुख देशों पर जो क्रिप्टो एटीएम की सुविधा देते हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी एटीएम हैं। यह देश 26,000 एटीएम के साथ पहले नंबर पर है।
दूसरे नंबर पर कनाडा में 2000 एटीएम हैं। अमेरिका से भले यह काफी पीछे नजर आता है लेकिन कनाडा पूरे यूरोपीय संघ से आगे है जहां पर 1353 क्रिप्टो एटीएम हैं।
दक्षिण अमेरिका में कोलंबिया में सबसे ज्यादा क्रिप्टो एटीएम हैं। 46 टेलर मशीनों के साथ यहां पर दुनिया के 0.7 प्रतिशत एटीएम मौजूद हैं।
यूरोपीय देश स्पेन में क्रिप्टो टेलर मशीन की संख्या 155 हो गई है।
स्विटरजललैंड में भी क्रिप्टो एटीएम की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में यहां पर 130 क्रिप्टो टेलर मशीन हैं।

इन देशों में एटीएम हुए कम
ऑस्ट्रिया में टेलर मशीनों की संख्या इस साल जून में 156 थी जो अब घटकर 140 हो गई है।
ब्रिटेन में क्रिप्टो एटीएम में भारी कमी आई है। 1 जनवरी को 229 थे जो कि 27 अक्टूबर को 2021 को 98 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+