Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उद्योगपति गौतम अडाणी Time पत्रिका के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

Time पत्रिका ने भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडाणी और अधिवक्ता करूणा नंदी को 100 सार्वधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। अडाणी दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में से एक हैं....

न्यूयार्क : अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी और अधिवक्ता करुणा नंदी को टाइम पत्रिका के 2022 के 100 सार्वधिक प्रभावशाली लोगोंकी सूची में शामिल किया गया है। टाइम पत्रिका ने अडाणी की प्रोफाइल में कहा है, 'अडाणी का क्षेत्रीय कारोबार अब हवाईअड्डों, निजी बंदरगाहों से लेकर उपभोक्ता वस्तुओं तक फैल चुका है। गौतम अडाणी समूह विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनी है। बता दें कि, अडाणी दुनिया के टॉप पांच लोगों में से एक हैं।

Recommended Video

    Gautam Adani Group पर कितना कर्ज़ है ? सुनकर चौंक जाएंगे आप ! | वनइंडिया हिंदी
    गौतम अडाणी के बिजनेस तेजी से बढ़ता जा रहा है

    गौतम अडाणी के बिजनेस तेजी से बढ़ता जा रहा है

    अडाणी ग्रुप (Adani Group)के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर लोगों में से एक हैं अडाणी

    दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर लोगों में से एक हैं अडाणी

    जानकारी के मुताबिक अडाणी एंड फैमिली की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडाणी से अधिक अमीर हैं। इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Tesla के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले स्थान पर हैं। ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 170.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलवीएमएच (LVMH) के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 166.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 130.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    बिजनेस में मुकेश अंबानी को पछाड़ा

    बिजनेस में मुकेश अंबानी को पछाड़ा

    पहले दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम होता था। लेकिन अब गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर इस लिस्ट के टॉप-5 पर आ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस समय आठवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 104.2 अरब डॉलर है।

    अडाणी की संपत्ति में अभूतपूर्व उछाल

    अडाणी की संपत्ति में अभूतपूर्व उछाल

    गौतम अडाणी की संपत्ति में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है। महज दो साल पहले गौतम अडाणी की संपत्ति केवल 8.9 अरब डॉलर थी। इसके बाद मार्च 2021 में अडाणी की संपत्ति करीब 50.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई। मार्च 2022 में अडाणी की संपत्ति करीब दोगुनी होकर 90 अरब डॉलर पर जा पहुंची। अब अडाणी की संपत्ति देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से 19 अरब डॉलर अधिक हो गई है।

    करुणा नंदी और अडाणी प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

    करुणा नंदी और अडाणी प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल

    टाइम पत्रिका ने अधिवक्ता करुणा नंदी को भी 100 सार्वधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। पत्रिका ने करुणा नंदी के बारे में कहा है कि, वह न सिर्फ एक अधिवक्ता हैं, बल्कि एक सक्रियतावादी भी हैं। जानकारी के मुताबिक करुणा नंदी सुप्रीम कोर्ट की वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। 2012 में दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले के बाद बने बलात्कार विरोधी बिल में उनका काफी योगदान रहा है। वह 'महिला अधिकारों के लिए लड़ती हैं. 2020 में, फोर्ब्स पत्रिका ने करुणा को अपनी "सेल्फ मेड वूमेन 2020" सूची में नामित किया था। भोपाल में जन्मीं करुणा नंदी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड और कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क, यूएसए से पढ़ाई की है। बता दें,अडाणी और करुणा नंदी को टाइम पत्रिका ने 100 सार्वधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है.

    प्रभावशाली लोगों के सूची में बाइडेन, पुतिन, शी, जेलेंस्की शामिल

    प्रभावशाली लोगों के सूची में बाइडेन, पुतिन, शी, जेलेंस्की शामिल

    बता दें कि, अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी और अधिवक्ता करूणा नंदी को ‘टाइम' पत्रिका के 2022 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में सोमवार को शामिल किया गया था। सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, एप्पल के सीईओ टिम कुक और टीवी शो प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे के नाम शामिल है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+