Bill-Melinda Gates divorce: Ex गर्लफ्रेंड विनब्लैड के साथ सीक्रेट बीच हाउस में छुट्टियां मनाते थे बिल गेट्स!

न्यूयार्क, 7 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्‍नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर 27 साल की सफल शादी और 34 साल का रिलेशिनशिप अचानक से खत्म कैसे हो गया। हालांकि बिल और मेलिंडा दोनों ने अपने रिश्ते की टूटने की वजह नहीं बताई है लेकिन टाइम्स की एक पुरानी खबर वायरल होने के बाद इस रिश्ते के टूटने का कारण बिल गेट्स की एक्स गर्लफ्रेंड एन विनब्लैड को बताया जा रहा है, जिनके साथ बिल का आज भी रिश्ता है।

विनब्लैड के साथ बीच हाउस में छुट्टियां मनाते थे बिल गेट्स!

विनब्लैड के साथ बीच हाउस में छुट्टियां मनाते थे बिल गेट्स!

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बिल गेट्स हर साल नॉर्थ कैरोलीना के आलीशान बीच हाउस में विनब्लैड के साथ लंबी छुट्टियां व्यतीत करते थे और ये सब कुछ मेलिंडा की सहमति से ही होता था। क्योंकि टाइम्स की खबर के मुताबिक साल 1994 में शादी के वक्त मेलिंडा से बिल ने करार किया था कि वो शादी के बाद भी साल में एक बार विनब्लैड के साथ लंबी छुट्टियां अकेले में बिताएंगे। जिस पर मेलिंडा ने बिल को परमिशन दी थी और कहा था कि उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं है।

कैरोलीना को आलीशान बीच हाउस में गिना जाता है

कैरोलीना को आलीशान बीच हाउस में गिना जाता है

बता दें कि नॉर्थ कैरोलीना का ये आलीशान बीच हाउस लोकप्रिय स्थलों में गिना जाता है। न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ये बीच हाउस एन विनब्लैड का ही है, जिसे साल 2016 से किराए पर दिया जा रहा है। ये लग्जरी बीच हाउस है, जहां 3 रातें और दो दिनों का खर्चा दो लाख रुपए है। ये बीच हाउस बहुत सुंदर है और ये 1440 वर्गफीट में फैला हुआ है।

 ऐन, बिल से उम्र में 5 साल बड़ी हैं...

ऐन, बिल से उम्र में 5 साल बड़ी हैं...

मालूम हो कि बिल और एन विनब्लैड साल 1984 में एक प्रेस-कांफ्रेंस में मिले थे और तीन साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों के बीच दोस्ती आज भी है। विनब्लैड, बिल गेट्स से उम्र में 5 साल बड़ी हैं और साल 1987 में वो बिल से शादी करना चाहती थीं लेकिन बिल उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थे और इसी कारण उनका ब्रेकअप हो गया था। मालूम हो कि विनब्लैड एक सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने बिल से ब्रेकअप होने के बाद एलेक्स क्लाइन नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी।

बिल-मेलिंडा और विनब्लैड को लेकर सवाल

बिल-मेलिंडा और विनब्लैड को लेकर सवाल

फिलहाल सोशल मीडिया पर बिल, मेलिंडा और विनब्लैड ही छाए हुए हैं। इन तीनों को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है लेकिन इन तीनों की ओर से इस बारे में अभी तक किसी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। मालूम हो कि बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है, दोनों ने कहा है कि पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन दोनों पार्टनर के रूप में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे।

मेलिंडा की दौलत 2 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है

गौरतलब है कि बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं और उनसे तलाक लेने के बाद मेलिंडा की दौलत 2 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मेलिंडा और बिल दोनों साथ में नेटवर्थ के मालिक थे लेकिन अब जब दोनों अलग हो गए हैं तो उसमें मेलिंडा की संपत्ति पहले की तुलना में 2 अरब डॉलर बढ़ गई है। बता दें कि मेलिंडा और बिल को शादी से तीन बच्चे ( दो बेटी और एक बेटा) हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+