Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेक्‍स की मदद से होगा इस जानलेवा बीमारी का खात्‍मा

नई दिल्लीः हमेशा के लिए मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों को मारने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने एक खास प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, ऐसे मच्छर तैयार किए जाएंगे जो मादा मच्छरों के साथ सेक्स करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 करोड़ में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत ऐसे मच्छर बनाए जाएंगे जो मादा मच्छरों के साथ सेक्स करेंगे, जिसके बाद दोनों की मौत हो जाएगी।

साल 2020 तक तैयार कर लिया जाएगा ट्रायल

साल 2020 तक तैयार कर लिया जाएगा ट्रायल

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबरे के मुताबिक, साल 2020 तक ऑक्सीटेक के ऐसे किलर सेक्स मच्छर ट्रायल के लिए तैयार हो जाएंगे, जो दूसरे मच्छरों के साथ सेक्स करेंगे और फिर दोनों की मौत हो जाएगी। इंग्लैंड की कंपनी ऑक्सीटेक नए मच्छरों को तैयार करेगी। इन नए मच्छरों को फ्रेंडली मच्छर नाम दिया गया है।

बिल गेट्स बिल एंड मिलिंडा फाउंडेशन को देंगे फंड

बिल गेट्स बिल एंड मिलिंडा फाउंडेशन को देंगे फंड

मच्छरों के काटने से जानलेवा मलेरिया बीमारी फैलती है। अब मच्छरों का ये नया रूप तैयार होने के बाद इस बीमारी से राहत मिल सकेगी। बिल गेट्स, बिल एंड मिलिंडा फाउंडेशन को ये फंड देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक जनरेशन के भीतर ही मलेरिया की बीमारी का खात्मा किया जा सकेगा। तैयार किए जाने वाले नए मच्छरों में ऐसे जीन होंगे जो सीमित समय में ही मच्छरों को खत्म कर देंगे।

ऑक्सीटेक कंपनी की बनाएगी नए मच्छर

ऑक्सीटेक कंपनी की बनाएगी नए मच्छर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जीन में बदलाव के लिए नए नर मच्छर तैयार किए जाएंगे। मादा मच्छर ही काटते हैं। इस प्लान के तहत जीन परिवर्तित नर मच्छर इंसानों के लिए सुरक्षित होंगे। फ्रेंड्स ऑफ अर्थ नाम की चैरिटी संस्था ने नए मच्छर बनाने के प्रयासों के लिए ऑक्सीटेक कंपनी की आलोचना की है।

पैदा होने के बाद मर जाएगे नए मच्छर

पैदा होने के बाद मर जाएगे नए मच्छर

रिपोर्ट में बताया गया है कि अग मादा मच्छर, मच्छरों को जन्म देती है तो फिर पैदा हुए नए मच्छरों के जीन की वजह से वयस्क होने से पहले ही पैदा हुए मच्छर मारे जाएंगे। बता दें, केवल व्यस्क मच्छर ही इंसानों को काटते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+