Bill-Melinda Gates divorce: 'सेक्स सरगना' से थी बिल की दोस्ती, इस कारण मेलिंडा से हुआ तलाक!
न्यूयार्क, 10 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की खबर ने सबको चौंकाया हुआ है, लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इतना खूबसूरत रिश्ता टूटा क्यों? , कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के टूटने की वजह बिल गेट्स की एक्स गर्लफ्रेंड एन विनब्लेड हैं, जिनसे बिल गेट्स अभी भी मिलते हैं, तो वहीं अब वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिल और मेलिंडा के तलाक की वजह यौन उत्पीड़न के जुर्म में दोषी करार दिए जा चुके जेफरी एपस्टीन हैं, जिनसे बिल के काफी करीबी रिश्ते थे।

'सेक्स सरगना' से थी बिल गेट्स की दोस्ती!
पेपर का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी अरबपति जेफरी एपस्टीन और बिल गेट्स में काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक इवेंट के दौरान हुई थी, उसके बाद दोनों काफी क्लोज फ्रेंड बन गए थे, यहां तक कि साल 2019 की शुरुआत में जेल जाने से पहले एपस्टीन गेट्स के न्यूयॉर्क वाले घर में बतौर मेहमान रूके भी थे।

एपस्टीन की वजह से बिल-मेलिंडा में खटपट
स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 से ही मेलिंडा और बिल गेट्स के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और दोनों में खटपट हो रही थी। मेलिंडा ने बिल को एपस्टीन से दूर रहने को कहा था लेकिन बिल इस पर राजी नहीं हुए और यही वजह दोनों के अलगाव का कारण बनी है। मेलिंडा साल 2019 में ही तलाक के लिए अपने वकील से मिल चुकी थीं। फिलहाल बिल या मेलिंडा दोनों में से किसी ने भी इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भूचाल मचा हुआ है।

कौन था जेफरी एपस्टीन?
आपको बता दें कि अमेरिकी अरबपति जेफरी एपस्टीन को लोग अमेरिका में 'सेक्स सरगना' के नाम से जानते हैं। उस पर नाबालिग लड़कियों को अरबपतियों को सप्लाई करने का आरोप था, उसे सेक्स रैकेट और यौन हिंसा का दोषी करार दिया गया था। अगस्त 2019 में उसने जेल में आत्महत्या कर ली थी। जेफरी एपस्टीन की पहुंच देश के कई गणमान्य लोगों से थी।
बिल क्लिंटन के साथ तस्वीर हुई थी वायरल
साल 2019 में वो इंटरनेशनल न्यूज की हेडलाइन इसलिए बना था क्योंकि उसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ नजर आया था, जिसको लेकर अमेरिका में काफी बवाल मचा था। हालांकि बिल क्लिंटन ने बाद में सफाई दी थी कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी।

मेलिंडा और बिल को शादी से तीन बच्चे हैं
मालूम हो कि बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा की है और इसके साथ ही दोनों की 27 साल की शादी टूट गई है, हालांकि दोनों ने कहा है कि पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन दोनों पार्टनर के रूप में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि मेलिंडा और बिल को शादी से तीन बच्चे ( दो बेटी और एक बेटा) हैं। बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications