69 की उम्र में 2 बच्चे की मां पाउला हर्ड के प्यार में पागल हुए Bill Gates, जानें कौन हैं ये महिला
Bill Gates and Paula Hurd: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिल गेट्स ने अपनी नई गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड के साथ अपने रिश्ते के बारे में सबकुछ सार्वजनिक कर दिया है।
बिल गेट्स और पाउला हर्ड का रिश्ता
हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में बिल गेट्स ने कहा है- मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी एक गर्लफ्रेंड है जिसके साथ मैं एक सीरियस रिलेशनशिप में हूं। उसका नाम पाउला हर्ड है। हम दोनों इस समय अच्छा समय बिता रहे हैं। ओलंपिक्स जा रहे हैं और कई बेहतरीन चीजें एकसाथ कर रहे हैं।

साल 2021 में हुआ था बिल गेट्स का तलाक
आपको बता दें कि साल 2023 से ही बिल गेट्स और पाउला हर्ड के रिलेशनशिप के बारे में चर्चाएं होने लगी थीं। दोनों कई अवसरों पर साथ नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार बिल गेट्स साल ने साल 2021 मलिंडा गेट्स से तलाक लिया था। उसके दो साल बाद ही वह पाउला हर्ड के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे।
कौन हैं बिल गेट्स की नई गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड?
-पाउला हर्ड ओरेकल के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं। साल 2019 में मार्क हर्ड की कैंसर से मौत हो गई थी। पाउला की मार्क से दो बेटियां कैशरीन और कैली हैं।
-पाउला के पति मार्क हर्ड उनके लिए करीब 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़कर गए हैं।
-पाउला ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।
-पाउला हर्ड ने नेशनल कैश रजिस्टर नाम की कंपनी में काम किया है। वह शैक्षणिक और चैरिटी संस्थाओं को दान देती हैं।
कैसे हुई बिल गेट्स और पाउला हर्ड की मुलाकात
-बिल गेट्स और पाउला हर्ड की मुलाकात साल 2015 में एक टेनिस मैच के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि दोनों ही टेनिस के दीवाने हैं। दोनों के कई कॉमन फ्रेंड हैं जिसकी वजह से कई अवसरों पर उनकी मुलाकातें ोहती रही हैं।
-पाउला हर्ड के पति की मौत के बाद ही वह और बिल गेट्स के करीब आई थी। वहीं बिल गेट्स के तलाक के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। अब इस रिश्ते को बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
महिला सहकर्मी के साथ जुड़ा था बिल गेट्स का नाम
-बिल गेट्स का नाम उनकी कंपनी की एक महिला सहकर्मी के साथ भी जुड़ा था। दोनों के बीच अफेयर की सोशल मीडिया पर फैल गई थीं।
-साल 2019 में माइक्रोसॉफ्ट की एक महिला इंजीनियर ने चिट्ठी लिखकर बिल गेट्स के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया था।












Click it and Unblock the Notifications