बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी, देखें टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन?
नयी दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर से दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में पहले पायदान पर आए हैं। वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। बिल गेट्स के पास 87.4 अरब डॉलर यानी करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।

बिल गेट्स के बाद इस लिस्ट में दूसरे नबंर पर इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा है जिनके पास 4.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट हैं जिनके पास 4.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। देखें अमीरों की लिस्ट
पहले नबंर पर बिल गेट्स हैं जिनके पास 87.4 अरब डॉलर की संपत्ति है।
दूसरे नबंर पर अमाचिओ ओर्टेगा हैं जिनके पास 4.5 लाख करोड़ रुपये है।
तीसरे नबंर पर ब्रेकशिरे हथवे के पास 4.1 लाख करोड़ रुपए है।
अमेजन के जैफ बेजॉन के पास 3.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति
3.2 लाख करोड रुपये की संपत्ति के साथ कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोचल
छठे स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज के चार्ल्स कोच हैं।
सातवें स्थान पर ओरेकल कॉरपोशन के लैरी एलिसन हैं।
आठवें स्थान पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 2.9 लाख करोड़ रुपये है।
लिस्ट में ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग को नौवे नबंर हैं।
दसवां स्थान रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications