बिल क्लिंटन करेंगे भारत का दौरा, जयपुर, लखनऊ जाने की उम्मीद

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 16 जुलाई से 23 जुलाई के बीच भारत दौरे पर आने वाले हैं। समझा जाता है कि इस यात्रा में उनका ध्यान वैश्विक स्वास्थ्य, दवाओं तक सुगम पहुंच, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा। इस दौरान उनके लखनऊ और जयपुर जाने की उम्मीद है।

क्लिंटन एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और पांच देशों में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर क्लिंटन फाउंडेशन के कार्य को रेखांकित करने के प्रयासों के तहत भारत समेत वियतनाम, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का 16 जुलाई से 23 जुलाई तक दौरा करेंगे।

भारत में क्लिंटन के 16 जुलाई को जयपुर जाने की उम्मीद है, जहां वह एक रसोईघर भी जाएंगें। यह रसोईघर एक स्कूल के दोपहर भोज कार्यक्रम का हिस्सा है, जो हर रोज भारत में 10 लाख से अधिक बच्चों को भोजन मुहैया कराता है।

यह कार्यक्रम गैर-सरकारी संगठन अक्षय पात्र और देशपांडे फाउंडेशन की ओर से क्लिंटन ग्लोबल इनेशिएटिव कमिटमेंट टू एक्शन का हिस्सा है।

लखनऊ में क्लिंटन एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र का दौरा करेंगे, जो क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव के जरिये डायरिया के उपचार के लिए जिंक और ओआरएस के इस्तेमाल के बारे में स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण और सूचना उपलब्ध करा रहे हैं।

क्लिंटन ने इस क्षेत्र में समावेशी, लोकतांत्रिक शासन के लिए प्रोत्साहन देने का भी काम किया है और शांति को बढ़ावा देने की अगुवाई की थी।

इससे पहले क्लिंटन मार्च 2000 में भारत आए थे। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में देश में एनडीए का शासन था। उस वक्त भी क्लिंटन ने जयपुर और आगरा का दौरा किया था। वहीं, इस बार भी जब क्लिंटन भारत आ रहे हैं तो देश में एनडीए का शासन है और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पदभार संभाल रहे हैं।

अब इस महज संयोग कहें या कुछ और लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि पिछले दौरे की तरह ही क्लिंटन का यह भारत दौरा भी सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+