US Election 2020: बिल क्लिंटन की सलाहकार अब कमला हैरिस की चीफ ऑफ स्टाफ
वॉशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस 21 जनवरी 2021 को डेमोक्रेट जो बाइडेन के साथ शपथ लेंगी। हैरिस अब बाइडेन की तरह अपना स्टाफ तैयार करने में लगी हैं। इसी कड़ी में पहला नाम है टीना फ्लॉरनॉय का जिन्हें हैरिस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्ति किया गया है। फ्लॉरनॉय इस समय पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। सूत्रों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें-बाइडेन की व्हाइट हाउस कम्युनिकेशंस टीम में सिर्फ महिलाएं
दो और महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
फ्लॉरनॉय के साथ दो और महिलाओं को हैरिस के ऑफिस में सीनियर पोस्ट सौंपी गई है। सिमोन सैंडर्स, जो बाइडेन कैंपेन के साथ सीनियर एडवाइजर के तौर पर जुड़ी हैं, वह उप-राष्ट्रपति हैरिस के लिए सीनियर एडवाइजर और चीफ स्पोक्सपर्सन के तौर पर काम करेंगी। इसके अलावा एश्ले एटीएने को बाइडेन कैंपेन की एक और सीनियर एडवाइजर हैं उन्हें हैरिस के लिए कम्युनिकेशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। जॉर्जटाउन लॉ से ग्रेजुएट फ्लॉरनॉय, क्लिंटन के साथ अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स में पब्लिक पॉलिसी की सहायक के तौर पर जुड़ी हैं। इस संगठन में 1.7 मिलियन सदस्य हैं। टीना, डेमोक्रेटिक पार्टी में कई रोल्स में नजर आ चुकी हैं जिसमें साल 2005 में डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन चेयरमैन हॉवर्ड डीन की वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी भी शामिल है। साल 2000 में तत्कालीन उप-राष्ट्रपति अल गोर के प्रेसीडेंशियल कैंपेन से भी वह जुड़ी रही हैं।
रविवार को हुआ एक नई टीम का ऐलान
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस के स्टाफ के लिए रविवार को नई टीम का ऐलान किया है। ये टीम सीनियर कम्युनिकेशंस के तौर पर होगी और इस टीम में महिलाओं को ही प्राथमिकता दी गई है। बाइडेन कैंपेन की तरफ से कहा गया है कि ये विविधतापूर्ण, अनुभवी और क्षमतावान महिलाएं निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन के उस वादे को पूरा करेगी जिसके तहत वह ऐसे प्रशासन का निर्माण करना चाहते हैं जो अमेरिका का प्रदर्शन करती हो। साथ ही टीम वर्किंग फैमिलीज के लिए पहले दिन से ही नतीजे देने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications