भुट्टो परिवार में कलह: बिलावल को रास्ते से हटाना चाहते हैं आसिफ अली जरदारी, बाप बेटे की जंग में कौन जीतेगा?

Pakistan News: पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच अब भुट्टो परिवार में जंग शुरू हो गई है और सबसे दिलचस्प बात ये है, कि ये जंग बाप और बेटे के बीच चल रही है। एक तरफ बेटे बिलावल भुट्टो हैं, तो दूसरी तरफ पिता आसिफ अली जरदारी हैं और दोनों, सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, रिपोर्ट है, कि पिता आसिफ अली जरदारी के बार बार विवादित बयान देने से नाराज बिलावल भुट्टो पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गये हैं। बिलावल भुट्टो उस वक्त दुबई गये हैं, जब पाकिस्तान में तेजी से चुनाव प्रयार चल रहे हैं।

Pakistan News

भुट्टो परिवार में सियासी जंग

बाप-बेटे के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, ये तो फिलहाल अज्ञात है, लेकिन विवाद सार्वजनिक पिता आसिफ अली जरदारी के उस बयान के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने बिलावल भुट्टो को राजनीति का 'नौसिखिया' करार दे दिया।

पिता से सार्वजनिक उपहास झेलने के बाद बिलावल भुट्टो तिलमिला उठे और उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पिता आसिफ अली जरदारी के साथ साथ पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी लपेटे में लियाा। बिलावल भुट्टो ने दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि 'वक्त आ गया है, जब बुजुर्गों को घर बैठना चाहिए।'

बिलावल के इस बयान के साथ ही पाकिस्तान की सियासत में खलबली मच गई और सार्वजनिक हो गया, कि बाप- बेटे के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं, बिलावल के पाकिस्तान छोड़कर जाने के बाद आसिफ अली जरदारी, नवाज शरीफ के समर्थन में आ गये हैं। पाकिस्तानी पत्रकारों के मुताबिक, आसिफ अली जरदारी, नवाज शरीफ के पक्ष में बैटिंग कर रहे हैं, जबकि बिलावल के मन में खुद प्रधानमंत्री बनने की इच्छा उबाल मार रही है।

हालांकि, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी ने शनिवार को पाकिस्तानी जनता से सुर्खियों पर ध्यान न देने को कहा, और इस बात पर जोर दिया कि परिवार एकजुट है। लेकिन, उनके पास इस सवाल को कोई जवाब नहीं था, कि इतनी तेज चुनाव प्रचार के बीच बिलावल दुबई क्यों चले गये हैं?

क्या बिलावल अभी भी हैं PM उम्मीदवार?

हालांकि, पत्रकार हमीर मीर, जिन्होंने आसिफ अली जरदारी का इंटरव्यू लिया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, उन्होंने कहा कि अगर पिता-पुत्र की जोड़ी के बीच कोई "स्थिति" है, तो भी उनकी पार्टी उन्हें सुलझाने के लिए काफी मजबूत है।

आज, बख्तावर ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें जरदारी, बिलावल और चाची फरयाल तालपुर शामिल हैं। ये सभी काफी खुश मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी बहन असीफ़ा भुट्टो-ज़रदारी तस्वीर में नहीं थीं, लेकिन उन्होंने ही ये तस्वीर ली थी।

वहीं, पीपीपी के केंद्रीय सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने यह भी स्पष्ट किया है, कि पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी अपने पिता की कड़ी टिप्पणियों के बावजूद, अभी भी प्रधान मंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं। जिसके बाद माना जा रहा है, कि बिलावल ने पार्टी के अंदर अपनी लॉबी इतनी मजबूत कर ली है, कि पिता जरदारी के लिए उन्हें चुनौती देना संभव नहीं है।

वहीं, रिपोर्ट ये भी है, कि आसिफ अली के उस इंटरव्यू के बाद, जिसमें उन्होंने बिलावल को 'अनुभवहीन' बताया था, उसके प्रसारित होने के बाद बिलावल ने अपने पिता को फोन किया था, हालांकि टेलीफोन पर दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+