मिस्र में बड़ा चरमपंथी हमला, चरमपंथियों ने मस्जिद में पहले बम से हमला किया
BBC
Breaking News
मिस्र के उत्तरी प्रांत सिनाई में एक मस्जिद पर संदिग्ध चरमपंथी हमले की ख़बरें आ रही हैं. स्थानीय ख़बरों के अनुसार, संदिग्ध चरमपंथियों ने मस्जिद में पहले बम से हमला किया और फिर गोलीबारी की. प्रत्यक्षदर्शियों ने मिस्र की मीडिया को बताया कि शुक्रवार को नमाज के दौरान अल-अरिश के क़रीब अल-रावदा की एक मस्जिद में ये घटना घटी.
इसके कुछ हफ़्ते पहले सिनाई में ही मिस्र के सैनिकों पर एक बड़ा चरमपंथी हमला हुआ था. मिस्र इस इलाके में इस्लामी चरपमंथ से जूझ रहा है. साल 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी के हटाए जाने के बाद इस इलाके में चरमपंथी हमले बढ़े हैं.












Click it and Unblock the Notifications