खत्म हुई कंफर्म टिकट की जद्दोजहद, 1 नवंबर से मिलेगा कंफर्म टिकट
लखनऊ। रेल टिकट के लिए अब आपको लंबी-लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय एक नवंबर से नयी सुविधा शुरु करने जा रहा है। जिसके बाद टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

अब मोबाइल का एक बटन दबाने पर साफ होगा कोच
रेल विभाग विकल्प(अल्टरनेट ट्रेंस एकोमोडेशन स्कीम) नाम की नयी योजना शुरु करने जा रही है। इस योजना के तहत यात्रियों को टिकट बुकर कराते समय कंफर्म सीट का विकल्प दिया जाएगा।
सब्जी खरीदने के लिए रोक देता है ये ट्रेन ड्राइवर
इस योजना के तहत यात्रियों को किसी भी क्लास में कंफर्म टिकट का विकल्प मुहैया कराया जाएगा। इस विकल्प के जरिए दूसरी ट्रेन में भी कंफर्म टिकट का विकल्प दिया जाएगा।
भारतीय रेल के 10 चौंकाने वाले आंकड़े
यह विकल्प ना सिर्फ ऑनलाइन बल्कि टिकट काउंटर पर भी उपलब्ध होगा। इसके लिए रेल विभाग ने नया सॉफ्टवेयर विकसित कर लिया है लिहाजा इस विकल्प को 1 नवंबर से शुरु कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications