US Shooting: अमेरिका के लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
US Shooting: अमेरिका के लेविस्टन शहर में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के तीन जगहों पर एक शख्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है जिसमें 22 लोगों की मारे जाने की खबर है और 60 से ज्यादा लोगों को घायल बताया जा रहा है। आपको बता दें कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद से संदिग्ध फरार है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि बुधवार की रात को एक शूटर ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसके पास एक लंबी बंदूक थी, जिससे उसने इस तरह से गोलियां बरसाई है।
संदिग्ध की तस्वीरों को शेयर किया है
एंढ्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध की तस्वीरों को भी शेयर किया है। जिसमें शूटर फूल स्लीव की शर्ट और जींस पहने फायरिंग राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है।
व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी
गौरतलब है कि लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है। पुलिस ने लोगों को दुकानें बंद रखने और घर में रहने की अपील की है। तो वहीं व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है कि राष्ट्रपति को लेविस्टन, मेन में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दे दी गई है। इस बारे में अपडेट जारी किए जाते रहेंगे। व्हाइट हाउस घटना पर नजर बनाए हुए है।
मालूम हो कि अमेरिका में इन दिनों फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। अगस्त महीने में भी इस तरह की एक वारदात हुई थी। तब यहां के फ्लोरिडा में डॉलर जनरल स्टोर में एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक से स्टोर में गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे और काफी लोग घायल हुए थे। । हमले के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली थी, उसकी उम्र मात्र 20 साल थी और वो एक श्वेत व्यक्ति था। हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था और इसी कारण उसने जिन लोगों को मारा था वो भी अश्वेत थे। उसके पास एआर 15 स्टाइल की रायफल बरामद हुई थी जिसपर स्वस्तिक का निशान था।












Click it and Unblock the Notifications