पृथ्वी के करीब पहुंच रहा Asteroid, धरती को कितना खतरा? NASA ने अलर्ट में बताया
नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के मुताबिक एस्टेरॉयड 2024 EA वर्तमान में लगभग 45,387 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इस क्षुद्रग्रह की गति लगभग 45,387 किलोमीटर प्रति घंटे है। स्पेस एजेंसी की ओर जारी अलर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर जिन एस्टेरॉड्स के गति को ट्रैक किया गया है उनकी तुलना में ये काफी बड़ा है।
स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक सोमवार यानी 4 मार्च को लगभग 52 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। स्पेस एजेंसी ने इसे एस्ट्रोयड 2024 EA नाम दिया है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 52 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है।

नासा के अलर्ट में कहा गया है फिलहाल इसकी गति कि दिशा पृथ्वी की ओर नहीं है, ये अपनी कक्षा में भ्रमण कर रहा है। लेकिन अगर किसी भी प्रभाव से दिशा भटक कर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आता है तो खतरा हो सकता है।
साइंटिस्ट्स ने क्या कहा?
नासा की जेट प्रोपल्सन लेब्रोटरी के मुताबिक एस्ट्रोयड 2024 EA एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। ये क्षुद्रग्रह एक बहुमंजिला इमारत के आकार का है। इसकी चौड़ाई करीब 754 फीट है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक अगर एस्ट्रेरायड दिशा भटककर अपनी कक्षा बदलता है तो पृथवी की सतह से टकाराने की संभावना बढ़ जाएगी।
एस्टेरॉयड OS7 को NASA ने किया था ट्रेस
हाल ही में एक स्टेडियम के आकार का उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरा था। इस नासा के शक्तिशाली रडार सिस्टम के जरिए ट्रेस किया गया। ये एस्टेरॉयड 2008 OS7 था, जो 2 फरवरी को 29 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरा था।
एस्टेरॉयड्स पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा
दरअसल, स्पेस में अनगिनत उल्कापिंड हैं, जो पृ्थ्वी के लिए खतरा हैं। ऐसे में स्पेस साइंटिस्ट्स की उन पर पैनी नजर रहती है। इनमें से कुछ एस्टेरॉयड ऐस हैं जो पृथ्वी के करीब से भी गुजरते हैं। इनमें से कुछ उल्कापिंड तो इतने विशाल हैं, जिनके पृथ्वी से टकरने पर तबाही आ सकती है। ऐसा दावा इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि हजारों वर्षों पहले के कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं, जिसने आधार पर साइंटिस्ट्स ने ये अनुमान लगाया है कि ऐस्टेरॉड्स कभी पृथ्वी पर बड़ी तबाही की वजह बने थे। इस महाप्रलय में कई जीव जन्तु वनस्पतियां पूरी तरह नष्ट हो गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications