पाकिस्तान को चोरी से परमाणु मिसाइल तकनीक दे रही थी 6 कंपनियां, नाराज अमेरिका ने लगाया बैन
बाइडेन प्रशासन ने कहा कि ये कंपनियां पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम को तकनीक देकर उसके लिए खतरा पैदा कर रही थीं। अमेरिका ने पाकिस्तान की 6 कंपनियों सहित कुल 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

Image: ANI
अमेरिका ने खतरनाक परमाणु तकनीक के प्रसार और असुरक्षित परमाणु गतिविधि के आरोप में छह पाकिस्तानी कंपनियों पर बैन लगा दिया है। इन कंपनियों पर ये आरोप है कि वे पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उपकरणों की आपूर्ति कर रही थीं। बाइडेन प्रशासन ने कहा कि ये कंपनियां पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम को तकनीक देकर उसके लिए खतरा पैदा कर रही थीं। अमेरिका ने पाकिस्तान की 6 कंपनियों सहित कुल 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

अमेरिका ने कुल 24 कंपनियों पर बैन लगाया
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अपनी प्रतिबंधित कंपनियों की सूची में पाकिस्तान, लातविया, रूस, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की 24 कंपनियों को शामिल किया है। इन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति की चिंताओं को देखते हुए प्रतिबंधित किया गया है। पाकिस्तान की जिन कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें डायनेमिक इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन, ट्रोजन्स, एनएआर टेक्नोलॉजीज जनरल ट्रेडिंग एलएलसी, रेनबो सॉल्यूशंस, एनरक्विप प्राइवेट लिमिटेड, और यूनिवर्सल ड्रिलिंग इंजीनियर्स शामिल हैं।

अमेरिका की विदेश नीति के विरूद्ध कर रही थी काम
बाइडेन प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन कंपनियों को अमेरिकी उपकरण जैसे कि सॉफ्टवेयर, तकनीक और अन्य वस्तुओं की खरीद की पहुंच को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि डायनेमिक इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को प्रतिबंधित कंपनियों की सूची में जोड़ा गया है क्योंकि यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विपरीत पाकिस्तान की असुरक्षित परमाणु गतिविधियों के लिए सामानों की आपूर्ति कर खतरा पैदा कर रही थी।

रूस की मदद करने वाली कंपनी पर भी बैन
इसके साथ ही बयान में कहा गया कि अन्य पांच कंपनियों को असुरक्षित परमाणु गतिविधि और मिसाइल प्रसार संबंधी गतिविधियों में उनके योगदान के लिए इकाई सूची में जोड़ा गया है। अमेरिका ने यूक्रेन में रूस की मदद करने वाली कंपनियों पर भी बैन लगा दिया है। इनमें लाटविया की फाइबर ऑप्टिक सॉल्यूशन भी शामिल है जो रूस को उपकरणों की आपूर्ति करती है।

बाइडेन प्रशासन ने लगाया गंभीर आरोप
अमेरिकी सहायक वाणिज्य मंत्री थिया रोजमैन केंडलर ने कहा कि मिसाइल और परमाणु प्रौद्योगिकी में प्रगति को उन लोगों से सख्ती से बचाना चाहिए जो वैश्विक स्तर पर नुकसान और विनाश करना चाहते हैं। केंडलर ने कहा, "हम दुनिया भर में परमाणु प्रसार में योगदान करने के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी के निर्यात की अनुमति नहीं दे सकते। हमारी कार्रवाई आज ऐसा होने से रोकने में मदद करती है और नैतिक नवाचार के सिद्धांतों के लिए खड़े होने में अमेरिकी नेतृत्व को प्रदर्शित करती है।"
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications