Donald Trump की शपथ से पहले जो बाइडेन का बड़ा फैसला, 'कैपिटल हिल अटैक' केस में 'माफी'

Trump swearing in: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण को लेकर एक बड़ा बदलाव देखा गया गया। ट्रंप के आलोचकों को जो बाइडेन ने माफी दे दी है। इसको लेकर बाइडेन ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के कई आलोचकों को आने वाले प्रशासन द्वारा "अनुचित और राजनीति से प्रेरित अभियोजन" से बचाने के लिए अग्रिम क्षमा का आदेश जारी किया।

बिडेन का यह निर्णय ऐसे वक्त में आया है, जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिनका आज शपथ ग्रहण होने वाला है, ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खाई है जिन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के उनके समर्थकों के प्रयास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने की कोशिश की है।

Joe biden and Donald Trump

एक बयान में बिडेन ने कहा, "हमारे देश के प्रति उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए हमारा देश इन लोक सेवकों का आभारी है।" "इन लोक सेवकों ने सम्मान और विशिष्टता के साथ हमारे देश की सेवा की है और वे अनुचित और राजनीति से प्रेरित अभियोजन का निशाना बनने के लायक नहीं हैं।"

डॉ. एंथनी फाउची, जोकि एक जाने-माने वैज्ञानिक और इम्यूनोलॉजिस्ट हैं उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अमेरिका के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख सलाहकार के रूप में काम किया। कोरोना महामारी के दौरान मास्क पहनने और टीकाकरण जैसे उपायों को बढ़ावा दिया था। इस बीच फाउची ने वायरस को लेकर फैलाई जा रही झूठी जानकारियों को खारिज किया, जिसके चलते डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों से उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। ट्रंप समर्थकों आरोप था कि डॉ. फाउची ने कोरोना महामारी के दौरान अमेरिकियों की आजादी को बाधित किया। ऐसे में कोरोना काल में लाखों मौतों के बाद, डॉ. फाउची ट्रंप के निशाने पर आ गए थे।

बता दें कि मामले में अमेरिकी सेना के पूर्व जनरल मार्क मिले को भी ट्रंप प्रशासन से तीखा विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने खुले तौर पर ट्रंप को फासीवादी कहा था और 6 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हिल हमले के मामले में जांच समिति को अहम जानकारी दी थी. इस घटना के बाद ट्रंप और उनके समर्थकों का मानना था कि जनरल मिले उनके खिलाफ काम कर रहे हैं।

बाइडेन ने क्यों दी माफी?
जो बाइडेन ने डॉ. एंथनी फाउची और रिटायर्ड जनरल मार्क को माफी देते हुए अपने बयान में कहा कि जनरल मिले ने 40 साल से अधिक समय तक देश की सेवा की. साथ ही अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा के लिए खतरनाक परिस्थितियों में तैनात रहे. उनके योगदान को देखते हुए, बाइडेन ने यह माफी उन्हें संभावित राजनीतिक उत्पीड़न से बचाने के लिए दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+