क्या फिर पैदा हो सकता है डोकलाम का विवाद?

सिक्किम के पास डोकलाम में भारत और चीन के सैनिकों को वापस बुलाने के फ़ैसले का भूटान ने स्वागत किया है। लगभग 73 दिन तक डोकलाम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने थीं। चीन की तरफ़ से आक्रामक बयान आए लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 से 5 सितंबर के बीच चीन में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

मोदी के साथ शी जिनपिंग का फाइल फोटो
Reuters
मोदी के साथ शी जिनपिंग का फाइल फोटो

लेकिन क्या भारत चीन के बीच सीमा को लेकर शांति बनाए रखने पर सहमति बहुत दिन तक चलेगी? अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार हर्ष पंत का मानना है कि ये मसला अभी पूरी तरह हल नहीं हुआ है और इसके दोबारा भड़कने की संभावनाएं मौजूद हैं। इस बारे में बीबीसी संवाददाता हरिता कांडपाल ने हर्ष पंत से बात की। पढ़ें बातचीत के अंश:

नज़रिया: चीन की किस आशंका ने सुलझाया डोकलाम विवाद?

डोकलाम से सेना हटाने को तैयार भारत और चीन

डोकलाम विवाद
Getty Images
डोकलाम विवाद

विवाद के बीच भूटान की क्या है स्थिति ?

भूटान कुछ हद तक खुश होगा क्योंकि दो बड़े देशों के बीच वो पिस रहा था लेकिन फिर भी संशय बना रहेगा कि इस तरह की स्थिति फिर से खड़ी हो सकती है। भारत या भूटान इस बात को मान रहे थे कि तीनों देशों के बीच सीमा विवाद के हल तक यथास्थिति बनाए रखने को लेकर जो समझौता हुआ था उसे तोड़ने की कोशिश चीन ने की है। भारत और चीन के बीच कुछ समय के लिए तो ये हल हुआ है लेकिन भूटान इस विवाद का स्थाई समाधान चाहेगा।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
AFP
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

सड़क निर्माण बंद करेगा चीन?

जो परिस्थिति अभी बनती दिख रही है उससे लगता है कि चीन सड़क निर्माण फिलहाल नहीं करेगा लेकिन भविष्य में भी वो सड़क निर्माण का इरादा छोड़ देगा ये कहा नहीं जा सकता है, ऐसे में अनिश्चितता तो बनी ही रहेगी।

डोकलाम विवाद
Getty Images
डोकलाम विवाद

इसलिए जब तक भूटान और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद सुलझ नहीं जाता तब तक चीन ने जिस तरह से तीनों देशों के समझौते को ताक पर रखने की कोशिश की है वो कभी भी दोबारा हो सकता है।

डोकलाम पर चीन के सड़क निर्माण को रोकने के लिए भारत ने सैनिक भेजे तब से ऐसे हालात बन गए जिससे लग रहा था कि भारत और चीन युद्ध के लिए आमने-सामने हैं। इस तनाव को कुछ समय के लिए कम कर दिया गया है।

डोकलाम विवाद के बाद भूटान-चीन के रिश्ते किधर बढ़ेंगे?

भारत भूटान की सहायता के लिए खड़ा हुआ था, भारत और भूटान के करीबी संबंध हैं इसलिए भूटान आश्वस्त होगा कि ज़रूरत के वक्त भारत फिर मदद के लिए आगे आएगा। चीन और भूटान के संबंधों में चीन आर्थिक संबंध बढ़ाना चाहता है। चीन ने भूटान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और बातचीत के लिए तत्परता दिखाता रहा है।

कहीं पर ये डोकलाम का विवाद हुआ तो वो जता रहा था कि जो भारत के करीबी मित्र देश हैं वहां पर चीन का प्रभुत्व आने वाले समय में बढ़ सकता है। भूटान को चीन और भारत के साथ एक तालमेल बैठाकर चलना होगा। भूटान की सुरक्षा का ज़िम्मा भारत के पास है।

भूटान के पास छोटी सी सेना है और सीमित सैन्य क्षमता के कारण भारत पर निर्भर है। इसलिए भूटान को भारत को विश्वास में लेकर ही चीन के साथ रिश्ते बढ़ाने होंगे।

डोकलाम विवाद
Getty Images
डोकलाम विवाद

दोनों देशों का क्यों बदला रुख़ ?

डोकलाम पर तनाव कम अचानक नहीं आया है। भारत सरकार का रवैया काफ़ी समझदारी भरा रहा है। जहां भारत ने कभी सेना और युद्ध की बात नहीं की है और बातचीत की पैरवी की। चीन का रवैया काफ़ी आक्रामक रहा, चीनी मीडिया के अलावा सरकार ने भी इसे विवादास्पद बयान दिया था।

लेकिन इस हफ्ते चीन में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन होने जा रहा है, ऐसे में डोकलाम को लेकर तनाव के बीच चीन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने पर उलझन हो जाती। अगर विवाद के साये में मोदी चीन नहीं जाते तो ब्रिक्स सम्मेलन खटाई में पड़ जाता तो जब चीन ख़ुद को विश्व में महाशक्ति दिखाने की कोशिश कर रहा है, वो ग़लत संदेश जाता। ये एक अहम कारण था कि चीन को लगा कि इस हफ्ते ये विवाद सुलझाना ज़रूरी है.

नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग
Getty Images
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग

क्या है डोकलाम पर भूटान और चीन का कहना है ?

काफ़ी समय से भूटान और चीन के बीच ये विवाद चल रहा है उसमें अलग-अलग पक्ष हैं। चीन पुरानी संधियों को मानने से इनकार करता है। चीन का कहना है कि जिस समय ये संधियां हुईं थी तब चीन एक संप्रभु राष्ट्र नहीं था और दबाव के तहत उस पर हस्ताक्षर किए गए थे।

भूटान और भारत का कहना है कि सीमा विवाद सुलझाने के लिए कुछ लेना होगा तो कुछ देना भी पड़ेगा। भूटान की सीमा की समस्या भारत से जुड़ी है, क्योंकि भारत और चीन जब सीमा विवाद का कोई राजनीतिक हल निकालेंगे तब भूटान का सीमा विवाद भी सुलझेगा।

इस वक्त जिस तरह के हालात हैं उससे चीन के साथ सीमा विवाद सुलझने के आसार नहीं हैं। आने वाले समय में भूटान इसमें काफ़ी राजनयिक प्रयास लगा सकता है क्योंकि उसके लिए ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जो भारत और चीन का रवैया नर्म हुआ है लेकिन आने वाले समय में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह, कश्मीर मसला, पाकिस्तान का मुद्दा हो या चरमपंथ का मसला हो चीन भारत के लिए मददगार नहीं है इसलिए आपसी अविश्वास बना रहेगा।

डोकलाम मामले में कौन जीता, कौन हारा?

चीन बोला, भारत ने अपने सैनिकों को पीछे हटाया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+