दुनिया के दूसरे सबसे रईस ने बेचा अपना निजी जेट, ट्विटर पर स्टॉकिंग से थे परेशान, अब ऐसे करेंगे सफर
बर्नार्ड अरनॉल्ट मे सोमवार को एक रेडिया प्रोगाम में कहा कि कुछ ऐसे ट्विटर हैंडल थे जो उनकी लोकेशन लगातार ट्रैक करते रहते थे। इससे उनकी निजता और सुरक्षा को खतरा था।
Bernard Arnault: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी फैशन लग्जरी ग्रुप के मालिक लुई वितौं के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अपना प्राइवेट जेट बेच दिया है। इसका कारण उन्होंने स्टॉकिंग को बताया है। इस बात का खुलासा स्वंय बर्नार्ड अरनॉल्ट मे सोमवार को एक रेडिया प्रोगाम में किया। बर्नार्ड अरनॉल्ट ने कहा कि कुछ ऐसे ट्विटर हैंडल थे जो उनकी लोकेशन लगातार ट्रैक करते रहते थे। इससे उनकी निजता और सुरक्षा को खतरा था।
Image- PTI and Twitter

निजी जानकारी कर देते थे लीक
बर्नार्ड अर्नाल्ट ने इंटरव्यू में बताया कि कुछ ट्विटर एकाउंट जैसे कि आई फ्लाई बर्नार्ड और बर्नार्ड्स एयरोप्लेन जैसे ट्विटर हैंडल तुरंत उनके विमान की लोकेशन फेसबुक पर शेयर कर देते थे। उन्होंने कहा कि ये ट्विटर हैंडल उनके लोकेशन शेयर करने के लिए ही जैसे बने थे। इससे उनकी प्राइवेसी प्रभावित हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपना निजी प्राइवेट विमान बेच कर किराए के विमान में सफर करने का फैसला किया है।

फ्रांस में हो रही थी आलोचना
अर्नाल्ट ने कहा कि अब इसका परिणाम यह है कि कोई नहीं देख सकता कि मैं कहां जाता हूं क्योंकि अब मैं किराए का विमान यूज करने लगा हूं। इससे पहले अर्नाल्ट को फ्रांस में निजी विमानों का उपयोग करने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। कई ट्विटर एकाउंट उनकी यात्राओं को नियमित रूप से ट्रैक करते थे और गणना कर यह बताते थे कि अर्नाल्ट ने इस जेट से उड़ान भर कर फ्रांस में कितना प्रदूषण फैलाया है।

बेटे एंटनी ने किया था बचाव
हालांकि इससे पहले पिछले सप्ताह बर्नार्ड अर्नाल्ट के बेटे एंटोनी अर्नाल्ट ने टेलीविजन शो में अपने पिता के निजी जेट में सफर करने का बचाव करते हुए कहा था कि यह उनके काम का हिस्सा है। एंटोनी ने कहा कि वे जिस उद्योग में वह बेहद प्रति-स्पर्धी है। निजी विमान की यात्रा से किसी उत्पाद का सौदा करने में काफी बढ़त मिलती है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अर्नाल्ड ने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की पदवी हासिल कर ली है। अर्नाल्ट की कुल संपत्ति लगभग 133 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

विमान को कैसे ट्रैक किया जाता है
विमानों को ट्रैक करने वाली खूब सारी वेबसाइट उपलब्ध हैं। फ्लाइट रडार 24, फ्लाइट स्टेटस, प्लेन फाइंडर आदि वेबसाइट लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। इन ऐप के जरिए आप लाइव प्लेन ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप फ्लाइट को मैप पर रियल टाइम मूव करते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही आप मालूम कर सकते हैं कि अमुक फ्लाइट किस कंपनी का है और उसका कहां ठिकाना है।












Click it and Unblock the Notifications