बर्लिन आतंकी हमले में भी सामने आया पाकिस्तान का कनेक्शन
जर्मन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 23 वर्ष का पाकिस्तानी नागरिक हमले का मुख्य संदिग्ध।दिंसबर 2015 में आया था जर्मनी।
बर्लिन। सोमवार को बर्लिन के एक क्रिसमस मार्केट में एक ट्रक ने 12 लोगों को कुचल दिया। इस हमले ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अब इस आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है।

23 वर्ष का पाक नागरिक
जर्मन मीडिया ने 23 वर्ष के एक ऐसे युवक को हमले का संदिग्ध बताया है जो पाकिस्तान का है और जिसने जर्मनी में शरण मांगी थी।
इस व्यक्ति का नाम नावेद बी है और यह एक पाकिस्तानी नागरिक है। अभी तक पुलिस की ओर से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
आतंकवाद का मसला
पुलिस ने सिर्फ इतना ही कहा है कि ट्रंक को जानबूझकर भीड़भाड़ वाले इलाके में लाया गया। पुलिस इस हमले की आतंकवाद के दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
संदिग्ध नावेद को हमले वाली जगह से दो किलोमीटर दूर पकड़ा गया है। बर्लिन के पब्लिक रेडियो स्टेशन आरबीबी-इनफोरेडियो की ओर से बताया गया है कि एक पाकिस्तानी नागरिक जो कि 31 दिसंबर 2015 को जर्मनी आया था, वह हमले का संदिग्ध है।
12 टन के ट्रक ने कुचला लोगोंं को
सोमवार सुबह 12 टन के एक ट्रक ने भीड़भाड़ वाली क्रिसमस मार्केट में लोगों को कुचल दिया। इस हमले में 48 लोग घायल हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।
कुछ और रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें कहा गया है कि संदिग्ध फरवरी में जर्मनी आया था। बताया गया है कि पुलिस ने उसके खिलाफ कुछ छोटे अपराधों में केस भी दर्ज किया है। लेकिन अभी तक उसका आतंकवाद से कोई लिंक सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications