'मेरी पत्नी पर हमला बड़ी गलती, चुकानी होगी भारी कीमत', नेतन्याहू ने दी ईरान, हिज्बुल्लाह को कड़ी चेतावनी

लेबनान पर आईडीएफ की एयरस्ट्राइक के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनाहू की पत्नी पर हमले के बाद एक बार फिर से हमास के मंसूबे खुलकर सामने आए हैं। इस बीच नेतन्याहू ने ईरान, हमास और हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इजराइल के नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होगा तो किसी भी स्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पत्नी पर हमले के बाद इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्लाह द्वारा आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने का प्रयास एक गंभीर गलती थी। यह मुझे या इज़राइल राज्य को हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे दुश्मनों के खिलाफ अपना उचित युद्ध जारी रखने से नहीं रोकेगा।"

Benjamin Netanyahu warns Iran

नेतन्याहू ने कहा, "मैं ईरान और उसके प्रतिनिधियों से कहता हूं, जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को खत्म करना जारी रखेंगे। हम अपने बंधकों को गाजा से घर लाएंगे हमारी उत्तरी सीमा पर रहने वाले हमारे नागरिकों को उनके घरों में सुरक्षित लौटाया जाएगा। इज़राइल हमारे सभी युद्ध उद्देश्यों को हासिल करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।"

रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा, "ईरान के एजेंट्स ने आज मेरी और मेरी पत्नी सारा की हत्या करने की कोशिश की है। ऐसा करके उन्होंने एक भारी गलती की है। यह हमला मुझे युद्ध जारी रखने से नहीं रोकेगा। मैं साफ करना चाहत हूं कि जो कोई भी इजरायलियों को नुकसान पहुंचाएगा, उसे उसकी भारी कीमत चुकानी होगी।"

बता दें कि हिजबुल्लाह ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। हाइफा के सीजेरिया इलाके में शनिवार सुबह विस्फोट की आवाज सुनी गई, यहां नेतन्याहू का निजी आवास है। ड्रोन से जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह नेतन्याहू के घर का ही हिस्सा है। हिजबुल्लाह की ओर से दो और ड्रोन भी लॉन्च किए गए, जिन्हें इजराइल ने रोक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+