इजराइल में बेंजामिन नेतनयाहू ने किया नई सरकार का गठन, फिर से बने PM

बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने 38 दिन तक गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद वह सरकार बनाने में सफल रहे हैं। नेतन्याहू के इस ऐलान के बाद एक बार फिर से वह देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि जनता के जबरदस्त समर्थन का शुक्रिया जो आपने हमे पिछले चुनाव में दिया। मैं सरकार का गठन करने में सफल रहा हूं जो इजराल के नागरिकों के हितों के लिए काम करेगी।
बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कॉल के जरिए राष्ट्रपति इसाक हर्जोक को इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने नई सरकार का गठन करने में सफलता हासिल कर ली है। नेतन्याहू ने यह ऐलान रात 12 बजे से ठीक 20 मिनट पहले किया। चुनाव में जनता ने जो अपना फैसला दिया था उसकी मियाद आज खत्म हो रही थी, लेकिन 22 दिसंबर से पहले ही नेतन्याहू ने नई सरकार का ऐलान कर दिया।
दरअसल चुनाव के बाद नेतन्याहू जल्द से जल्द सरकार का गठन करना चाहते थे, लेकिन गठबंधन में उनके सहयोगियों को उनपर भरोसा नहीं था, जिसकी वजह उन्हें इन सहयोगियों का भरोसा हासिल करने में समय लग गया। गठबंधन के सहयोगियों को नेतन्याहू पर भरोसा नहीं था कि वह सरकार के गठन के बाद वादों को पूरा करेंगे। सहयोगी चाहते थे कि एक विस्तृत समझौता हो जिसमे कुछ कानूनों को पास करेंगे, तभी वह अपना समर्थन उन्हें देंगे। हालांकि नेतन्याहू नई सरकार का गठन करने में सफल हो गए हैं लेकिन बावजूद इसके उनकी आगे की राह आसान नहीं है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications