डांसर बेटी ने अपनी मां के साथ की ऐसी हरकत, पता चलते ही पिता ने कर दिए शरीर के टुकड़े
अंकारा। सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर की काफी चर्चा हो रही है, जो एक पिता और उसकी बेटी से जुड़ी है। इस पिता ने अपनी बेटी के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे जानकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं। मामला तुर्की का है। यहां कबाब की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इसके साथ ही उसने बेटी के शव के उसी चाकू से टुड़े किए जिनसे वो कबाब के लिए मीट काटता था। अदालत ने इस व्यक्ति को 24 साल की जेल की सजा सुनाई है।

शराब पीकर घर आई थी दिडेम
ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है कि भला इस आदमी की बेटी ने ऐसा क्या कर दिया कि इसने उसे मारने के बाद उसके शरीर के ही टुकड़े कर दिए। 32 साल की दिडेम उस्लू एक बैले डांसर थी। उसके पिता हसन उस्लू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर को चाकू से टुकड़े करने के बाद फ्रीजर में रख दिया। इसके पीछे की वजह सिर्फ इतनी थी वह शराब पीकर घर आई थी। इसके साथ ही उसने अपनी मां के साथ गलत बर्ताव किया था।

गुस्से में की बेटी की हत्या
घटना उत्तर-पश्चिमी तुर्की प्रांत एडिरन में केसन जिले की है। हसन ने कोर्ट में कहा है कि इस सबमें उसकी बेटी की गलती थी। क्योंकि उसने घर आने के बाद पहले तो अपनी मां की बेइज्जती की और बाद में अपने पिता के साथ भी बहस की। इस दौरान पिता हसन को काफी गुस्सा आ गया और उसने अपना आपा खो दिया। फिर गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद 9 जनवरी को स्थानीय मस्जिद के पास एक व्यक्ति पाइन कोण एकत्रित कर रहा था, तभी उसे अखबार में एक कटा हुआ हाथ मिला।

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था हसन
पुलिस ने इस कटे हुए हाथ पर फ्रिंगर प्रिंट की जांच की तो पता चला कि ये दिडेम उस्लू का हाथ है। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि हसन उस्लू ही अपनी बेटी के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। वह शरीर के इन हिस्सों को एक एक कर पास स्थित जंगल में फेंक रहा था। उसने ना तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी और ना ही कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुआ। फिर दोषी हसन उस्लू अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई में पेश हुआ।

कोर्ट से जमानत मांगी
सजा सुनाए जाने के बाद उसने जमानत मांगी और कहा कि उसे यहां कोविड-19 का खतरा है। उसने ये भी कहा कि उसकी उम्र ज्यादा है और कई तरह की बीमारियां हैं। हालांकि कोर्ट ने कहा कि अपनी बेटी को बेहरमी के मारने के आरोप में उस्लू को 24 साल की सजा भुगतनी पड़ेगी। वहीं उसकी पत्नी सती उस्लू को कथित तौर पर अपराध की जानकारी देने में विफल रहने के आरोप से बरी कर दिया गया है। उसने कहा कि वह इस हत्या के बाद से बीमार थी और अपने कमरे में जाकर बेहोश हो गई थी।

2018 में हुई थी मौत
दिडेम की मौत 14 दिसंबर, 2018 में हुई थी। उसके पिता और दोषी हसन उस्लू ने कोर्ट में बीते साल कहा था कि दिडेम को मानसिक बीमारी थी और वह अपने माता पिता का अपमान करती थी। वहीं दिडेम की मां और छोटी बहन ओजलेम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया। पुलिस को जब उसके कटे हाथ के बारे में पता चला तब वह सतर्क हो गई। फिर स्निफर डॉग्स की मदद से शरीर के बाकी टुकड़ों का पता लगाया गया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications