अब दुनिया को भगवान ही बचाए! परमाणु बमों के साथ महाभ्यास करेगा रूस, जंग में तीसरे देश की एंट्री!
बेलारूस और रूस के बीच काफी गहरी दोस्ती है और बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी हैं।
Russia-Ukraine War News Updates: 24 फरवरी को शुरू हुआ यूक्रेन युद्ध अब खतरनाक रास्ते की तरफ तेजी से बढ़ गया है और पुतिन के पार्टनर ने भी अब यूक्रेन युद्ध में कूदने की घोषणा कर दी है। बेलारूसी विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी ने एक रूसी अखबार को दिए गये इंटरव्यू में ऐलान किया है, कि बेलारूस की सेना और स्पेशल सर्विस "पड़ोसी देशों के किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार हैं"। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में बेलारूस में सैन्य गतिविधियों की झड़ी ने युद्ध के खौफनाक होने का अलार्म बजा दिया, जिसमें कहा गया है, कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस के समर्थन में अपनी सेना को प्रतिबद्ध कर सकते हैं।

युद्ध में शामिल हो सकता है बेलारूस
बेलारूस और रूस के बीच काफी गहरी दोस्ती है और बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी हैं। जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था, उस वक्त बेलारूस की तरफ से भी रूसी सेना यूक्रेन के अंदर दाखिल हुई थी। वहीं, खबर ये भी है, कि रूस ने परमाणु बल को युद्धाभ्यास करने की इजाजत दे दी है, जिसके बाद नाटो अलर्ट पर है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि वे अभ्यास की बहुत बारीकी से निगरानी करेंगे। वहीं, बेलारूस की सेना काफी तेजी के साथ तैयारी कर रहा है और सैन्य गतिविधियों की स्पीड काफी ज्यादा है। वहीं, बेलारूस के विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा है, कि उनका देश पड़ोसी देश (यूक्रेन) की तरफ से किसी भी उकसावे का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। बेलारूस के राष्ट्रपति कई बार युद्ध में रूस का समर्थन करने की बात कह चुके हैं और राष्ट्रपति लुकाशेंको ने यूक्रेन सीमा के पास रूसी सेना के साथ सैनिकों को तैनात करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

परमाणु बलों के साथ रूस का अभ्यास
इस बीच खबर ये है, कि वार्षिक न्यूक्लियर एक्सरसाइज में इस साल रूस बड़े पैमाने पर अपने परमाणु बलों के साथ युद्धाभ्यास करने वाला है। रूस का ये युद्धाभ्यास इसी महीने में होता है। वहीं, अमेरिका और नाटो सतर्क हैं, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से अतीत में कई परमाणु खतरे जारी किए हैं। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, "हम हमेशा की तरह इसकी निगरानी करेंगे। और निश्चित रूप से हम सतर्क रहेंगे, कम से कम परोक्ष परमाणु खतरों और रूसी पक्ष से हमने जो खतरनाक बयानबाजी देखी है, उसे देखते हुए हम सतर्क हैं।" इस बीच, रूसी मिसाइलों ने गुरुवार को यूक्रेन के 40 से ज्यादा शहरों और कस्बों पर हमला भीषण हमले किए हैं। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें मास्को के यूक्रेनी क्षेत्र को "अवैध" कहा गया है और यूक्रेन के सहयोगियों ने अधिक सैन्य सहायता की है।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र के उप प्रमुख का अपहरण
वहीं, रूसी राष्ट्रपति चार यूक्रेनी प्रांतों के रूस में विलय को लेकर प्रतिबद्ध हैं, वहीं रूसी सेना द्वारा स्थापित एक अधिकारी ने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षा के लिए उन्हें शहर से बाहर निकलने के लिए कहा है। खेरसॉन से निकाले गये लोगों के शुक्रवार को रूस पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच यूक्रेन राज्य परमाणु ऊर्जा कंपनी एनरगोआटम ने कहा कि, रूसी बलों ने रूसी कब्जे वाले जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के उप प्रमुख का अपहरण कर लिया है। टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में Energoatom ने कहा कि, अधिकारी वैलेरी मार्टीन्युक को सोमवार को अगवा कर लिया गया है और वर्तमान में उन्हें एक अज्ञात स्थान पर हिरासत में रखा गया है।

रूस के बेलगोरोद में ट्रेन सस्पेंड
वहीं, यूक्रेन से लगते रूसी शहर बेलगोरोड के गवर्नर ने ट्रेन सर्विस सस्पेंड होंने की पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, बेलगोरोड में रेलवे ट्रैक के पास एक मिसाइल का मलबा मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि, एंटी-क्राफ्ट डिफेंस ने लगभग 18,000 लोगों के शहर नोवी ओस्कोल के पास मिसाइलों को मार गिराया है, जो यूक्रेन के साथ सीमा से लगभग 90 किलोमीटर (56 मील) उत्तर में स्थित है। उन्होंने कहा कि, "बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। ट्रेनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से रिपोर्टों को सत्यापित करने में सक्षम नहीं हो सका है और यूक्रेन की तरफ से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

बेलगोरोद में गोलीबारी का भी आरोप
गुरुवार को गवर्नर ग्लैडकोव ने यूक्रेन पर बेलगोरोद क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र बेलगोरोद शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है। वहीं, रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों ने छिटपुट घटनाओं की सूचना भी मिली है और बताया जा रहा है, कि रूस के ईंधन और गोला-बारूद भंडार को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि, यूक्रेन ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है, लेकिन एक अधिकारी ने पिछली घटनाओं को मास्को के युद्ध कार्यों के लिए "कर्म" के रूप में वर्णित किया है।












Click it and Unblock the Notifications