PM Modi की पीठ पीछे शी जिनपिंग से क्यों मिले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर?
पाकिस्तानी सेना की सुप्रीम लीडर आसिम मुनीर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पहली बार मुलाकात की। यह बैठक मंगलवार को बीजिंग में हुई, जिसमें पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल थे। हैरानी की बात है कि PM Modi के भारत जाने के तत्काल बाद ये मुलाकात हुई है।
मुनीर, प्रधानमंत्री शरीफ के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके बाद वे चीनी सेना की परेड में शामिल होने के लिए बीजिंग पहुंचे। यह परेड बुधवार को चीनी पीपुल्स वार ऑफ रेजिस्टेंस अगेंस्ट जापानी अग्रेसन की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जानी है।

हर मौसम की दोस्ती
जुलाई में फील्ड मार्शल का पदभार संभालने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा के दौरान, मुनीर ने उप राष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की थी, लेकिन राष्ट्रपति शी से नहीं, जो उनके पूर्ववर्ती जनरल कमर जावेद बाजवा से अलग था। मुनीर की यह यात्रा तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था। चीन में हुई इस मुलाकात ने भौंहें चढ़ा दीं, क्योंकि पाकिस्तान और चीन के बीच "हर मौसम की दोस्ती" है।
हथियारों की प्रदर्शनी और मुलाकात
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य कई नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन शरीफ को चीनी राष्ट्रपति से मिलने का समय मंगलवार को बीजिंग में मिला। मुनीर के भी शरीफ के साथ परेड देखने की उम्मीद थी, जिसमें चीनी सेना अपने सबसे आधुनिक हथियार प्रदर्शित करने की योजना बना रही है, जिनमें हवाई, जमीनी, इलेक्ट्रॉनिक और मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
चीनी माल खरीदने की फिराक में मुनीर
इन हथियारों में पाकिस्तानी सेना की खासी दिलचस्पी है, क्योंकि उसके 80% से अधिक हथियार चीन से ही खरीदे जाते हैं। बैठक के दौरान, उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, जो टीम का हिस्सा थे, उन्होंने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग पर विस्तृत चर्चा की। लेकिन जो सूत्रों से सामने आया वो ये कि पाकिस्तान कोई बड़ा रक्षा सौदा करना चाहता है।
मीडिया को दिए अपने औपचारिक जवाब में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वैश्विक परिवर्तन तेजी से हो रहे हैं, और ऐसे में एक मजबूत चीन-पाकिस्तान संबंध क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए सहायक है। हालांकि उन्होंने रक्षा सौदे को लेकर कोई बात नहीं कही।
चीनी लोगों को सुरक्षा दे पाक
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा कि चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) और चीन-पाकिस्तान फ्री ट्रेड के उन्नत संस्करण बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपने देश में चीनी कर्मियों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय करेगा। क्योंकि पिछले कुछ सालों में चीनी कर्मचारियों पर पाकिस्तान में हमले बढ़ गए हैं।
'वन चाइना पॉलिसी'
शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान दृढ़ता से "वन-चाइना सिद्धांत" का पालन करता है, और दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने तथा सभी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की उम्मीद करता है। उन्होंने पाकिस्तान में सभी चीनी कर्मियों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications