'BBC पर गर्व था, मेरे साथ धोखा हुआ, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी काम कराया'

लंदन। बीबीसी की जर्नलिस्ट और होस्ट क्रिस्टी लैंग ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें कैंसर के दौरान भी काम करना पड़ा था। क्रिस्टी लैंग ने कहा कि जब बीबीसी ने उन्हें बीमारी के पैसे नहीं देने को कहा, तब उन्हें अपने कैंसर इलाज के दौरान भी काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लैंग ने पार्लियामेंट में सांसदों से कहा कि संस्था जब उनकी सौतेली बेटी की अचानक मौत हुई, तब भी संस्थान ने उन्हें छुट्टी नहीं दी थी। लैंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीबीसी जैसा संस्थान अपने कर्मचारियों को उनके बीमारी के पैसे नहीं देकर हर साल करीब 10 मिलियन यूरो की बचत करता है।

BBC ने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी मुझसे काम कराया

लैंग ने अपनी पूरी बात को पार्लियामेंट सांसदों के सामने रखते हुए कहा कि बीबीसी में सैकड़ों कर्मचारियों को अपने पर्सनल सर्विस कंपनियों (PSC) से बीमारी और अन्य मामलो के लिए खर्च करना पड़ता है। वहीं, कइयों का कहना है कि बीबीसी अपने स्टाफ को फ्रीलांस करने के लिए भी मजबूर करता है, ताकि उन्हें बीमारी की छुट्टी का फायदा ना मिल सके।

लैंग ने पार्लियामेंट कमेटी को कहा कि उन्हें बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और उन्हें बीबीसी ने धोखा दिया। बीबीसी से लैंग चौथी ब्रॉडकास्टर्स थीं, जिन्होंने अपने संस्थान के खिलाफ शिकायत की है। लैंग ने कहा कि वह बीबीसी में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर थी और जब उसके स्कूल में बच्चे को दिक्कत हो रही थी तब वह बीबीसी में पार्ट टाइम जॉब करना चाहती थी। लेकिन, बीबीसी ने कहा कि वे ऐसा सिर्फ फ्रीलांस के दौरान ही कर सकती है।

लैंग ने कहा कि मेरे परिवार की परिस्थितियां खराब होने की वजह से उनके पास काम करने के अलावा और ऑप्शन नहीं था। उसने हाउस ऑफ कॉमन्स के कल्चरल कमेटी को बताया, 'मैं काफी डर गई थी और मुझे बीमार होने का भय था। मुझे पेंशन के बारे में चिंता थी। लैंग Radio 4 को होस्ट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+