बीबीसी पत्रकार युगांडा में गिरफ्तार
Getty Images
बीबीसी
बीबीसी पत्रकारों के एक दल को युगांडा की राजधानी कम्पाला में गिरफ्तार किया गया है.
ये पत्रकार सरकारी दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री की पड़ताल कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें बुधवार की रात गिरफ्तार किया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, युगांडा की सरकार के प्रवक्ता ने बीबीसी पत्रकारों को फ़ौरन रिहा करने की अपील की है.
प्रवक्ता ने रॉयटर्स से कहा, ''मुझे अभी तक पता नहीं चला है कि पुलिस ने इस पत्रकारों को क्यों गिरफ्तार किया है. मेरे विचार में ये पत्रकार तंत्र की गड़बड़ी उजागर करके सरकार की मदद ही कर रहे थे.''
एक बयान में बीबीसी ने कहा है कि वो संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और हालात बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications