Video: घर में लगी आग में खत्म हुआ पूरा परिवार, जान बचाने को खिड़की से लटकी महिला, ऐसे बची

नई दिल्ली। बार्सिलोना में अग्निशमन कर्मचारियों ने घर में आग के बीच तीसरी मंजिल के झूल रही एक महिला की जान बचाई। बता दें कि महिला की जान भले बच गई लेकिन उसकी बहन कैटिकूसा, 3 साल की भांजी और 6 साल की भतीजी इस घटना में अपनी जान गंवा बैठे। अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा महिला की जान बचाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया कर वायरल हो रहा है।

महिला को छत से झूलता देखकर अग्निशम के कर्मचारियों ने नीचे वाले फ्लोर से रस्सी फेंककर महिला की जान बचाई। एक ट्वीट के हवाले से खबर है कि एल हास्पीटलेट के अनुसार बिजली के ओवरलोड के चलते ये आग लगी। बता दें कि ये घटना सुबह सुबह की है जब अचानक महिला के घर की खिड़की से तेज धआं निकलने लगा। आग में पूरे परिवार को खो चुकी महिला खिड़की से लटक रही थी। लोगों ने देखा तो फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। तब जाकर महिला की जान बचाई जा सकी।

Barcelona woman hanging from third floor window as her house is on fire saved

यह भी पढ़ें- पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने व्हॉट्सएप के फैमिली ग्रुप पर कहा, 'लाशें उठा लो'

माना जा रहा है कि घर के अंदर सोफा, फर्निचर और गद्दे जैसी जलने वाली कई चीजें थीं। इस सब के चलते आग बढती चली गई। महिला को हल्की चोट आईं हैं लेकिन अपने पूरे परिवार को खो देने से वह गंभीर सदमे में है।

यह भी पढ़ें- जानिए असम की सिलचर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+